April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

गोली मारकर बदमाशों ने 11वी की छात्रा को मौत के घाट उतारा।

गोली मारकर बदमाशों ने 11वी की छात्रा को मौत के घाट उतारा। रिपोर्ट सुधीर मालाकार । महुआ (वैशाली) जिले के महुआ थाना क्षेत्र में इन दिनों अपराधिक घटनाओं का सिलसिला जारी है। बीते एक पखवारे में जहां तीन युवकों को फांसी के फंदे पर लटका कर संदिग्ध मौत की घटना घटी ,वही अपने गांव के भुटिया चौक से 11वीं की छात्रा रिशु कुमारी उर्फ नीशू कुमारी को बदमाशों ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया ।बताते चलें कि महुआ थाना क्षेत्र के मधौल पंचायत अंतर्गत चकफतेह ग्राम के सुनील कुमार सिंह की 18 वर्षीय पुत्री रिशु कुमारी उर्फ निशू जो अपने गांव के भूटीया चौक से 11th के क्लास करके वापस अपने घर आ रही थी ।इस बीच बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने गोली मार कर चलते बने। गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण जुटे तब तक अपराधी भागने में कामयाब हो गए।आनन-फानन में छात्रा को लेकर अस्पताल की ओर भागे ,जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है की मौके वारदात पर ही छात्रा की मौत हो गई थी ।बदमाशों ने आखिर इस मासूम लड़की को गोली क्यों मारा ? गहन छानबीन का विषय है ।मौके पर पुलिस पहुंच कर घटना की तपिश में लगी है ।ग्रामीणों ने बताया रिशु अपने गांव में भी नहीं रहती थी ,वह पातेपुर थाना क्षेत्र के खेसराही गांव ननिहाल में रहकर दसवीं तक की पढ़ाई की थी। इसी वर्ष मैट्रिक परीक्षा में प्रथम श्रेणी से पास करने के बाद अपने गांव चकफतेह में 11th की पढ़ाई की शुरुआत ही की थी की अपराधियों ने उसे गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। आखिर इस लड़की से बदमाशों की क्या दुश्मनी थी, इसके पीछे क्या राज है ,?यह जांच के बाद ही पता चल सकेगा ।लड़की के पिता मुंबई में रहकर डॉक्टरी करते हैं ,पूरा परिवार गांव में रहता है ।अब तो जांच के बाद ही पता चल सकेगा ,आखिर अपराधियों ने रिशु को गोली क्यों मारी ?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.