मारपीट को लेकर एक पक्ष कि ओर से वैशाली एसपी को आवेदन देकर प्राथिमिकी दर्ज कराने की गुहार लगाई है।
पातेपुर से मोहम्मद एहतेशाम पप्पु एवं बब्लू मिश्रा की रिपोर्ट।
पातेपुर थाना क्षेत्र के मौदह चतुर गांव में रुपये के लेन देन को लेकर दो पक्षो में हुई मारपीट को लेकर एक पक्ष कि ओर से वैशाली एसपी को आवेदन देकर प्राथिमिकी दर्ज कराने की गुहार लगाई है। इस मामले में एसपी के निर्देश पर पातेपुर थाने में प्राथिमिकी प्राथिमिकी दर्ज की गई है।
पातेपुर थाना क्षेत्र के मौदह चतुर गांव निवासी विजय कुमार द्वारा वैशाली पुलिस कप्तान को दिए आवेदन के अनुसार विजय कुमार बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन का ठीकेदार है। वर्तमान में काम बंद होने के कारण वह अपना मकान बनाने में प्रयोग होने वाली सामग्री तीन सौ पीस लोहे का सेंट्रिंग प्लेट, सूमो गाड़ी उक्त गांव निवासी रामजी सिंह के पुत्र धर्मनाथ सिंह के जमीन में उसके सहमति से रखा था। विजय कुमार ने आरोप लगाया है कि उसने धर्मनाथ सिंह को एक जोत के जमीन एवं मुर्गी फार्म के रजिस्ट्री के लिए 13 लाख 26 हजार रुपये दे रखी थी। उसने आरोप लगाया कि धर्मनाथ सिंह एवं सुबोध कुमार सिंह ने मिलकर पैसा हड़पने की नीयत से उसके जमीन में रखी सेंट्रिंग प्लेट उठाकर ले गया एवं सूमो गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया। सेंट्रिंग प्लेट की कीमत तीन लाख रुपये है। उक्त सामग्री एवं गाड़ी के संबंध में पूछताछ करने पर दोनो लोगो ने मिलकर गाली गलौज एवं मारपीट कर भगा दिया। जिसके लिए बीते 3 अप्रैल एवं 16 अप्रैल को दो बार पातेपुर थाने में आवेदन दिया था परंतु पातेपुर पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नही किये जाने पर पीड़ित ने वैशाली एसपी मनीष को लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की थी। जिसपर एसपी के निर्देश पर पातेपुर पुलिस प्राथिमिकी दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।
