April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

मृत छात्रा नीतू को न्याय मिलेगा: उपेंद्र कुशवाहा ।

मृत छात्रा नीतू को न्याय मिलेगा: उपेंद्र कुशवाहा । रिपोर्ट सुधीर मालाकार । महुआ( वैशाली) पूर्व केंद्रीय मंत्री जद यू संसदीय बोर्ड के नेता उपेंद्र कुशवाहा महुआ थाना क्षेत्र में बीते दिनों चकफतह ग्राम के इंटर की छात्रा मृत नीतू कुमारी के परिजनों से मिलकर सांत्वना दी। श्री कुशवाहा परिजनों से मिलने के बाद हत्या के कारण एवं पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई की जानकारी ली । परिजनों ने बताया कि इंटर की छात्रा नीतू इस वर्ष मैट्रिक की परीक्षा प्रथम श्रेणी से पास की थी ।आगे की पढ़ाई के लिए गांव के भूतिया चौक स्थित कोचिंग में दाखिला लिया था, लेकिन वहां कोचिंग संचालक की मिलीभगत से आवारा किस्म के लड़के उसे तंगतवाह किया करते थे, जिसका वह हमेशा विरोध करती थी। पिछले दिन जब वह कोचिंग से वापस आ रही थी तो पंचायत भवन के पास रोक कर उसे अगवा करना चाहा, जिसका छात्रा नीतू ने विरोध किया। जिससे गुस्से में मुख्य अभियुक्त राहुल कुमार ने गोली मार दी ,मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई ।पत्रकारों से बातचीत करते हुए संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि स्कूली छात्रा की हत्या दुर्भाग्यपूर्ण बात है ।इसके सभी दोषियों को अभिलंब पुलिस कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार करें तथा न्यायालय द्वारा उसे कड़ी से कड़ी सजा मिले । उन्होंने कहा अभियुक्त कितना ही रसूख वाला आदमी क्यों न हो, वह बच नहीं सकता । उस पर प्रशासन अपना करवाई अवश्य करेगी। स्थानीय पूर्व जिला पार्षद अशोक अकेला ने गांव के 20 लोगों पर पुलिस द्वारा नजाएज ढंग से मुकदमा किए जाने का विरोध किया और कहा कि पुलिस अपनी नाकामी छुपाने के लिए शांतिपूर्ण तरीके से किए गए आंदोलनकारियो पर एफ आई आर दर्ज किया है, जो सरासर गलत है। मौके पर जदयू के वरिष्ठ नेता कमल प्रसाद सिंह, नागेश्वर राय, राजकुमार सिंह राजपूत , बजेंद्र कुमार सिंह पप्पू, दिनेश पासवान, लला सिंह ,उमेश कुमार सिंह ,मनोज कुमार राय, अकील देव सिंह ,उमेश सिंह कुशवाहा, नितेश कुशवाहा, शिव शंकर सिंह ,भूपेंद्र शर्मा ,राजेश कुशवाहा, राजकुमार सिंह, बृजेश कुमार ,राकेश सिंह ,अवधेश सिंह, टी एन सुमन ,अनिल सिंह, पूर्व मुखिया विजय कुमार सिंह ,राकेश कुमार सिंह, गोनौर सिंह, पूर्व जिला पार्षद सुरेश राय , अशर्फी सिंह कुशवाहा ,सहित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.