रालोजपा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प ।
रालोजपा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प । रिपोर्ट सुधीर मालाकार । हाजीपुर (वैशाली) राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी ,वैशाली कार्यकर्ताओं की बैठक जिला अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता व प्रदेश संगठन सचिव शिवनाथ पासवान के संचालन में आयोजित हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत एवं धारदार बनाने सहित राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के विचार धारा को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कहा कि पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय राम विलास पासवान के सपनों को साकार करने के लिए वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस द्वारा चलाए जा रहे जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में रालोजपा के कार्यकर्ता निरंतर प्रयासरत रहें। खासकर के ग्रामीण एवं बेरोजगारों को खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय द्वारा प्रशिक्षण देकर स्वावलंबी बनाने पर बल दिया गया। साथ ही राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन द्वारा संचालित सभी योजनाओं पर उपस्थित वक्ताओं ने विस्तार पूर्वक चर्चा की। कार्यक्रम के अंत में जिले के चकफतेह निवासी छात्रा नीतू कुमारी की निर्मम हत्या पर शोक प्रकट करते हुए उसकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। बैठक में मुख्य रूप से राष्ट्रीय सचिव ब्रह्मदेव राय,व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पारसनाथ गुप्ता,महुआ सांसद प्रतिनिधि छोटेलाल गुप्ता,प्रदेश सचिव कामेश्वर सिंह,रालोजपा नेता जय प्रकाश गुप्त नकुल,छात्र रालोजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश कुमार चंदन,युवा रालोजपा जिलाध्यक्ष सुनील कुशवाहा,महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्षा संजू चंद्रा, लेवर सेल जिला अध्यक्ष दशरथ पासवान, रालोजपा नेता राजेश सिंह,वरिष्ठ रालोजपा नेता प्रो वायजुल हक,जिला प्रवक्ता दिनेश पांडेय,जिला उपाध्यक्ष ब्रज देव पासवान, रालोजपा नेता उमेश पासवान,गोरौल प्रखंड अध्यक्ष राम इकबाल कुशवाहा,देसरी प्रखंड अध्यक्ष बालिंद्र सिंह,प्रदेश सचिव राजीव कुमार छोटन,महुआ प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद पासवान,जिला प्रधान महासचिव अरूण कुमार गुप्ता,वैशाली प्रखंड अध्यक्ष अनिल पासवान,राघोपुर प्रखंड अध्यक्ष सवल पासवान, बिदुपुर प्रखंड अध्यक्ष राज कुमार सिंह, पटेढी बेलसर प्रखंड अध्यक्ष अजीत पासवान, भगवानपुर प्रखंड अध्यक्ष सुरेश दास, हाजीपुर प्रखंड अध्यक्ष बैधनाथ चौधरी, रालोजपा नेता सत्यनारायण शर्मा, महनार प्रखंड अध्यक्ष धनंजय सिंह,रंजीत कुमार,सतीश कुमार,अरूण राय बाबा,सरोज चंद्र सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व नेता उपस्थित थे।
