April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर तीन आरोपियों को के साथ पुलिस ने एक कट्टा और तीन कारतूस भी किया बरामद महुआ, ।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के बयान पर किया खुलासा, पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर तीन आरोपियों को के साथ पुलिस ने एक कट्टा और तीन कारतूस भी किया बरामद
महुआ, । महुआ थाने के माधौल पंचायत अंतर्गत चकफतेह पंचायत भवन के पास इंटर की छात्रा की गोली मारकर हत्या का खुलासा मंगलवार को किया गया। पुलिस अधीक्षक मनीष के निर्देश पर गठित टीम ने तीन आरोपियों को पकरा। उनके साथ एक देसी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं।
गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस के समक्ष खुलासा किया है कि प्रेम प्रसंग में महुआ थाने के मधौल पंचायत अंतर्गत चकफतेह निवासी सुनील सिंह की पुत्री 17 वर्षीया नीतू की हत्या की गई। हत्या करने के बाद वह सभी निकल भागे। मृतिका के दादा विशेश्वर सिंह के द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार मुख्य आरोपी भगवानपुर थाने के विशुनपुर बांदे निवासी संजय सिंह के पुत्र राहुल कुमार और उसके सागिर्द गोरौल के छितरौली निवासी वीरचंद्र प्रसाद सिंह के पुत्र विनय कुमार और भगवानपुर थाने के रहसा पूर्वी निवासी राजीव कुमार के पुत्र अमन कुमार को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों द्वारा पुलिस के समक्ष यह भी बताया गया कि जब प्रेमिका नीतू ने राहुल सिंह के नंबर मोबाइल में ब्लॉक कर दिए इससे उबल कर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। हालांकि घटना के मुख्य आरोपी राहुल कुमार पढ़ने में टॉपर रहा है। वह नीतू के साथ पूर्व में कोचिंग करता था। इस बीच उसे नीतू से प्रेम हुआ। इधर प्रेम परवान चढ़ा। जिससे नीतू ने राहुल कुमार का नंबर अपने मोबाइल में ब्लॉक कर दिया। जिससे उसने इतनी बड़ी घटना का अंजाम दिया। इधर गिरफ्तार तीनों आरोपियों को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। मालूम हो कि बीते 12 मई को करीब 10:30 बजे पूर्वाहन महुआ थाने के चक फतेह निवासी सुनील सिंह की पुत्री और इंटर की छात्रा नीतू कुमारी की हत्या गांव के ही पंचायत भवन के पास गोली मारकर तब कर दी गई थी जब वह कोचिंग कल साइकिल से घर लौट रही थी। कोचिंग से एक किलोमीटर आगे बढ़ी थी कि उसे बदमाशों ने गोली मारकर मौत की नींद सुला दी। घटना को लेकर आक्रोशित लोगों ने काफी बवाल किया था। महुआ गांधी स्मारक चौक पर शव के साथ ढाई घंटे जाम कर बाजार को अस्त-व्यस्त कर दिया था। घटना को पुलिस अधीक्षक श्री मनीष ने गंभीरता से लिया था और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.