मृतक के परिजनों ने सरकार से मांगी न्याय, श्री कुशवाहा ने परिजनों को बढ़ाया ढाढस और न्याय दिलाने का दिया भरोसा
मृतक के परिजनों ने सरकार से मांगी न्याय, श्री कुशवाहा ने परिजनों को बढ़ाया ढाढस और न्याय दिलाने का दिया भरोसा, महुआ के चकफतेह और बिशनपुरा में गोली मारकर की हत्या से परिजनों में मचा है कोहराम
महुआ, नवनीत कुमार
। जदयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा सोमवार को महुआ के मधौल चकफतेह और कन्हौली धनराज पंचायत के बिशनपुरा पहुंचकर मृतक के परिजनों से मिले और उन्हें इस विपदा की घड़ी में धैर्य और साहस रखने को कहा। उन्होंने दोनों जगह पर परिजनों को से मिलकर भावुक हो गए और उन्हें न्याय दिलाने में हर संभव मदद करने को कहा।
महुआ के माधौल पंचायत अंतर्गत चकफतेस में इंटर की छात्रा चकफतेह निवासी सुनील सिंह की इकलौती पुत्री 17 वर्षीया नीतू कुमारी की गोली मारकर बीते 12 मई को तब हत्या कर दी गई थी। जब वह कोचिंग से घर लौट रही थी। बदमाश ने उसे बीच रास्ते में रोककर गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गई थी। घटना में शामिल हत्यारे की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हो पाई है। यहां पुलिस अभी अंधेरे में हाथ-पांव मार रही है। हालांकि बताया गया कि बहुत जल्द ही यहां पुलिस को कामयाबी हासिल होगी। श्री कुशवाहा ने यहां मृतिका के परिजनों को इस विपदा की घड़ी में धैर्य और साहस रखने को कहा। इसके बाद वे कन्हौली धनराज पंचायत के बिशनपुरा पहुंचे। यहां बीते 13 मई की रात उप मुखिया प्रियंका देवी के पति सह किराना दुकानदार जितेंद्र साह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना तब हुई थी जब भी रानीपोखर से अपनी किराना दुकान बंद कर 9:15 बजे रात को घर लौट रहे थे। यहां पहुंचे श्री कुशवाहा ने परिजनों को ढांढस बंधाया। इस बीच यहां भी मृतक के परिजनों ने उनसे न्याय मांगी। बताया गया कि जितेंद्र साह को किसी से दुश्मनी नहीं थी और न वे कोई बड़े कारोबारी थे। वह रानीपोखर में छोटा दुकान चलाकर घर परिवार का भरण पोषण कर रहे थे। यहां पर लोगों ने मृतक के परिजनों को हर संभव सहायता दिलाने की मांग की। श्री कुशवाहा के साथ ब्रजेंद्र कुमार पप्पू, कमल सिंह, अशोक कुमार अकेला, आरके डेयरी के रणधीर कुमार सिंह, दीप नारायण सिंह आदि भी थे।
