April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

लोजपा रा ने कमेटी का किया विस्तार

लोजपा रा ने कमेटी का किया विस्तार
महुआ, एक संवाददाता। महुआ में गुरुवार को लोजपा रामविलास पार्टी के अनुसूचित जाति जनजाति और छात्र सेल के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इस बैठक में दोनों प्रकोष्ठों का विस्तार किया गया। दोनो सेल का विस्तार करते हुए पार्टी और संगठन की मजबूती पर विशेष रूप से चर्चा की गई।
इस विस्तारित बैठक की अध्यक्षता छात्र संगठन के जिला अध्यक्ष श्रीकान्त कुमार पासवान व संचालन अनुसूचित जाति जनजाति सेल के जिला अध्यक्ष समोद पासवान ने की। यहां छात्र सेल जिला इकाई का विस्तार करते हुए श्रीकांत पासवान के द्वारा पुनीत कुमार मालाकार को जिला उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया। वही हाजीपुर में अनुसूचित जाति जनजाति सेल के प्रखंड अध्यक्ष के लिए मधुरेन्द्र कुमार पासवान को मनोनीत किया गया। इसी सेल में धर्मेन्द्र राम को वैशाली प्रखंड अध्यक्ष के लिए मनोनीत किया गया। जिला उपाध्यक्ष के लिए वार्ड सदस्य सुबोध पासवान, जिला सचिव धर्मवीर कुमार को मनोनीत किया गया। सभी नवनियुक्त पद धारकों को नियुक्ति पत्र देकर संगठन और पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करने को कहा गया। इस मौके पर जिला सचिव गुड्डु पासवान के अलावा पार्टी के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यहां बैठक में कार्यकर्ताओं ने निर्णय लिया कि वे चिराग पासवान के हाथ को मजबूत करने के लिए पूरे तत्परता से कार्य करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.