May 21, 2022

NR INDIA NEWS

News for all

एसपी ने किया महुआ थाने का औचक निरीक्षण

एसपी ने किया महुआ थाने का औचक निरीक्षण
महुआ, नवनीत कुमार
शनिवार को महुआ थाने पर पहुंचे एसपी मनीष ने विधि व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने यहां थाने पर पहुंचकर विभिन्न जानकारियां हासिल की। साथ ही पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक कर विधि व्यवस्था पर एक एक जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिस को पूरी तरह से अलर्ट रहने को कहा।
एसपी श्री मनीष को महुआ थाने पर अचानक पहुंचते ही पुलिस पदाधिकारियों में हड़कंप मच गई। एसपी श्री मनीष थाने पर पहुंचकर अपराध नियंत्रण को लेकर बैठक की। इस दौरान उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को अपराध नियंत्रण पर हर संभव हर संभव अलर्ट रहने को कहा। इस दौरान रात्रि और दिवा गश्ती में तेजी लाने, वांछितों पर नजर रखने को कहा। हालांकि मीडिया के समक्ष एसपी मनीष ने ऐसा कुछ नहीं बताया। उन्होंने बताया कि वह थाने पर नियमित जांच करने पहुंचे थे। उनके आने पर थानाध्यक्ष प्रभात रंजन सक्सेना, एसआई अजीत श्रीवास्तव, परशुराम सिंह, रामाशंकर साह, शिवेन्द्र नारायण सिंह, एसके पंकज, अभय कुमार आदि के अलावा जवान मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.