April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

अनुमंडल अस्पताल से लेकर पीएसी और क्षेत्र में बढ़ाया गया जांच का दायरा

अनुमंडल अस्पताल से लेकर पीएसी और क्षेत्र में बढ़ाया गया जांच का दायरा
अस्पताल आने वाले हर लोगों की हो रही जांच
महुआ, नवनीत कुमार
संक्रमण पर नियंत्रण को लेकर महुआ में कोविड की जांच नियमित की जा रही है। यहां अनुमंडल अस्पताल से लेकर पीएचसी और क्षेत्र में स्वास्थ्य कर्मी जाकर कोविड की जांच कर रहे हैं।
शनिवार को यहां पीएचसी पर 160 लोगों का आरटीपीसीआर जांच की गई। जांच करें स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा बताया गया कि यहां पीएचसी पर प्रतिदिन 160 लोगों का आरटीपीसीआर जांच की जाती है। वही अनुमंडल अस्पताल में 70 लोगों का ट्रूनेट जांच के अलावा क्षेत्र में 300 लोगों की एंटीजन जांच की जा रही है। अस्पताल आने वाले हर मरीजों के अलावा अन्य लोगों की जांच की जाती है। यहां काफी संख्या में लोग स्वयं कोविड की जांच कराने के लिए पहुंचते हैं। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कमलेश कुमार स्वास्थ्य प्रबंधक प्रकाश कुमार बीसीएम आफताब आलम ने बताया कि कोविड-19 को लेकर यहां नियमित जांच की जा रही है जांच का दायरा बढ़ाया गया है। खासकर दूसरे प्रदेश से आने वाले लोगों की जांच कराना सुनिश्चित किया गया है। यहां अन्य प्रदेशों से आने वाले लोगों की जांच मुख्य रूप से की जाती है। हालांकि कई महीनों से एक भी संक्रमित व्यक्ति जांच में नहीं पाया गया है। कोविड पर नियंत्रण बताया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.