April 16, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

पोखर में डूबने से 10 वर्षीय बालक की मौत

पोखर में डूबने से 10 वर्षीय बालक की मौत


विभूतिपुर/समस्तीपुर

विभूतिपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर उत्तर पंचायत वार्ड दो निवासी रामाशीष राय के 10 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार की मौत दैता पोखर में डूबने से हो गई। बताया गया कि पड़ोसी भैस धोने के लिए बगल के दैता पोखर गए थे।नीतीश भी पीछे पीछे चला गया। जो पानी के किनारे तक पहुंच गया।तथा पैर फिसल जाने से गहरे पानी में चला गया। नीतीश को फिसलते कोई बच्चे ने देख लिया जो इसकी जानकारी परिजनों को दी। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से जब तक बालक को पानी से निकाला गया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। नीतीश माता पिता के दो भाई बहन नीतीश व रश्मि में एक लौते पुत्र थे। जो बहन से बड़े थे। वही पुत्र की मौत से माता राजकुमारी देवी, पिता रामाशीष राय का रो रो कर बुरा हाल हो रहा था।वही घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.