April 16, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

साल में तीन बार टूटा पुलिया *कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा,पुलिया क्षतिग्रस्त*

5 साल में तीन बार टूटा पुलिया

*कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा,पुलिया क्षतिग्रस्त*


विभूतिपुर/समस्तीपुर

प्रखंड क्षेत्र के अरूण चौक से शंकर चौक तक मिलाने वाली बाजिदपुर बम्वैया पंचायत के वार्ड 1 मडिहा चौक के समीप सड़क पर बनी पुलिया स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार 5 साल में तीन बार टूटा। वही बार-बार मरम्मत ठेकेदार के माध्यम से कराया जा रहा था अभी फिलहाल लगभग 15 दिनों दो जगह टूटा हुआ है जो बड़ा हादसा का आमंत्रण दे रहा है स्थानीय ग्रामीण विश्वजीत विमल उर्फ सेंटू, पूर्व पंचायत समिति सदस्य उमेश झा, वीआईपी पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष सरोज ठाकुर, बालेश्वर महतो, विकास कुमार आदि लोगों ने बताया कि लगभग 5 साल में तीन बार यह पुल टूट गया है ठेकेदार के द्वारा मरम्मत किया जाता है लेकिन कुछ ही दिनों के बाद वह टूट जाता है इतना ही नहीं धीरे-धीरे बढ़ता ही जा रहा है अब इस पर चलना राहगीरों की मुश्किल पड़ रही है। वहीं इससे सटे प्राथमिक विद्यालय बेलसंडी तारा (मडिहा) मे पढ़ने के लिए बच्चे आते हैं तो फंस जाते हैं दिन-ब-दिन एक न एक दुर्घटना होते ही रहती है लेकिन किसी भी जनप्रतिनिधि पदाधिकारी या ठेकेदार की इस पर निगाह नहीं पड़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.