May 29, 2022

NR INDIA NEWS

News for all

चेन्नई में आम पैकिंग करने गए महुआ के मजदूर की वाहन की धक्के से मौत हो गई।

चेन्नई में महुआ के कन्हौली से आम पैकिंग करने के लिए गए थे डेढ़ दर्जन मजदूर, पिकअप पर बैठे थे कि अनियंत्रित ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, घटना की खबर सुनते ही परिजनों में मचा कोहराम
महुआ, एक संवाददाता। चेन्नई में आम पैकिंग करने गए महुआ के मजदूर की वाहन की धक्के से मौत हो गई। जबकि इस घटना में 01 दर्जन से अधिक घायल हो गए। घटना चेन्नई में तब हुई जब वे पिकअप पर सवार होकर घर आ रहे थे। शनिवार को इस मनहूस घटना की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
मिली जानकारी के अनुसार महुआ प्रखंड के कन्हौली विशनपरसी और धनराज पंचायत के डेढ़ दर्जन मजदूर आम पैकिंग करने के लिए चेन्नई गए थे। वह करीब डेढ़ महीने से वहां काम कर रहे थे। इस बीच में सभी एक पिकअप पर सवार होकर घर के लिए चले थे। जिसमें ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में दो मजदूरों की मौत होना बताया जा रहा है। जबकि 01 दर्जन से अधिक घायल हैं। सभी मजदूर कन्हौली विशनपरसी और धनराज के रहने वाले हैं। बताया गया कि घायलों में कई की हालत गंभीर बनी है। मृत मजदूर का शव घर लाया जा रहा है। देर रात तक शव पहुंचने की संभावना है। बताया गया कि कन्हौली विशनपरसी के ब्रह्म सहनी के 3 पुत्र सहित डेढ़ दर्जन मजदूर आम पैकिंग का कार्य कर रहे थे। वह चेन्नई में डेढ़ महीने से इस काम में लगे थे। जहां घर लौटने के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। इस घटना से घायल सभी मजदूर परिवार में सन्नाटा छाया हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.