May 29, 2022

NR INDIA NEWS

News for all

लालगंज में राजद कार्यकर्ताओ ने जनसम्पर्क कर सदस्यता अभियान चलाया ,सैंकड़ो लोगों ने ग्रहण की सदस्यता 

लालगंज में राजद कार्यकर्ताओ ने जनसम्पर्क कर सदस्यता अभियान चलाया ,सैंकड़ो लोगों ने ग्रहण की सदस्यता          रिपोर्ट  नसीम रब्बानी ।                                        वैशाली: लालगंज विधानसभा के लालगंज प्रखंड और लालगंज नगर मे राजद कार्यकर्ताओ ने जनसम्पर्क कर सदस्यता अभियान चलाया ।जनसंपर्क अभियान मे उपस्थित राजद नेता उपेन्द्र राय ने बताया की लोगो मे सरकार के प्रति बहुत आक्रोश है। सरकार को लोगो की चिन्ता ही नही है । सरकार मे बैठे लोग को सिर्फ अपने कुर्सी की चिन्ता है।राष्ट्रीय जनता दल हमेशा से गरीबो और शोषितो के हक की लड़ाई लड़ कर उनको उनका हक दिलाया है ।इसका परिणाम है की काफी संख्या मे लोग राजद से जूर रहे है जनसंपर्क अभियान मे उपस्थित युवा राजद नेता निर्दोष यादव ने बताया की बिहार के युवाओ के हक की मांग और उनके रोजगार के लिए तेजस्वी यादव जी सदन से सड़क तक लड़ाई लड़ रहे है ।युवाओ मे एक जबरदस्त क्रेज है तेजस्वी यादव जी के प्रति बिहार के युवाओ ने तो बिहार की बागडोर तेजस्वी यादव जी को सौप दी है। युवाओ के दिलो पर तेजस्वी जी ही बसते है काफी संख्या मे उपस्थित युवाओ और लोगो ने राजद की सदस्यता ग्रहण की सदस्यता अभियान मे मुख्य रूप से राजद जिला उपाध्यक्ष विरेन्द्र राय,प्रखंड प्रधान महासचिव अनिल राय,आपदा के महासचिव पप्पू शराफ,यदुवंश राय,मुखिया गणेश राय,पैक्स अध्यक्ष नारद राय,नगर प्रधान महासचिव पप्पू महतो,राकेश रंजन,राजू कुमार,मोनू यादव,पवन यादव मोहित सहित दर्जनो कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.