April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

कवि सम्मेलन में वही काव्य की रसधार कवि अनिल की कविता पर मंत्रमुग्ध हुए लोग।

कवि सम्मेलन में वही काव्य की रसधार

कवि अनिल की कविता पर मंत्रमुग्ध हुए लोग।

वैशाली जिले से कौशल किशोर सिंह की रिपोर्ट।

वैशाली जिले के जी.ए.इण्टर विद्यालय के स्काउट भवन परिसर में भारत स्काउट और गाईड तथा आदर्श चेतना सेवा संस्थान हाजीपुर के संयुक्त तत्वावधान में संचालित एडवेंचर कैंप दौरान बीते शुक्रवार को सायं छः बजे से कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ. चर्चित कवि अखौरी चंद्रशेखर की अध्यक्षता एवं प्रसिद्ध एंकर उमेश कुमार निराला के सफल संचालन में संचालित कार्यक्रम की शुरुआत जिले के नामचीन कवियों तथा स्काउट एवं गाईड के जिला आयुक्त श्री ऋतुराज द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करने से हुई थी. एंकर व रोवर स्काउट लीडर श्री निराला ने विषय प्रवेश कराते हुए कहा कि कवि सम्मेलन जैसे कार्यक्रमों से बच्चों में बौद्धिक व मानसिक क्षमता का विकास होता है. गीतकार श्री चंद्रशेखर की वंदना से शुरू हुए इस सम्मेलन में कवियों ने जब अपनी कविताओं का सस्वर पाठ किया तो काव्य की रस धार नारायणी की धार संग बह चली। कहानीकार एवं जिला के प्रसिद्ध कवि अनिल मितभाषी ने जब अपनी कविताओं क्रमशः ” जब उपेक्षित हो साहित्यकारों की साँस खत्म हो जाती है, तब तो साहित्य की प्रगति की आस खत्म हो जाती है ” तथा ”पुलिस आपकी सेवा में ” का जब सस्वर पाठ किया तो लोग मंत्रमुग्ध हो गये. बच्चों ने भी श्री मितभाषी की कविता की पंक्ति को दुहरा-दुहराकर जमकर लुत्फ उठाया। काव्य पाठ करने वालों में महेन्द्र प्रियदर्शी, विजय कुमार गुप्ता, सुधांशू चक्रवर्ती, अर्णव सांडिल्य, मेदनी मेनन, सहित अन्य कवि शामिल है। कवियों को सेवानिवृत्त शिक्षक शैलेंद्र प्रसाद सिंह द्वारा सम्मान पत्र से सम्मानित किया गया। पत्रकार कौशल किशोर सिंह को भी अंगवस्त्र एवं सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.