April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

विश्व पर्यावरण दिवस पर रविवार को यहां विभिन्न जगहों पर पौधरोपण कर लोगों को हरियाली कायम रखने की नसीहत दी गई

विश्व पर्यावरण दिवस पर लगाए पौधे
महुआ, एक संवाददाता। विश्व पर्यावरण दिवस पर रविवार को यहां विभिन्न जगहों पर पौधरोपण कर लोगों को हरियाली कायम रखने की नसीहत दी गई। यहां जगह जगह पौधे लगाकर लोगों ने पर्यावरण की रक्षा का संकल्प भी लिया।
यहां अनुमंडल अस्पताल में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कमलेश कुमार के द्वारा पौधरोपण किया गया। इस मौके पर सुधीर कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र चांदसराय में डॉ आरपी सिंह के द्वारा पौधे लगाकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक किया गया। साथ में डॉ मंदाकिनी, डॉ अमृता प्रीतम ने भी पौधे लगाए और लोगों को पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए नसीहत दी। उन्होंने कहा कि जीवन को धरती पर बनाए रखने के लिए पौधे का होना जरूरी है। पौधे ऑक्सीजन देते है और मानव द्वारा द्वारा छोड़े गए विषैले कार्बन डाइऑक्साइड को वह ग्रहण करते हैं। उधर कपिलदेव राय आईटीआई निदेशक रामनाथ यादव, महुआ गोला रोड स्थित देव हॉस्पिटल के संचालक डॉ महेश चौधरी, पातेपुर रोड में डॉ केसी विद्यार्थी आदि के द्वारा भी पौधरोपण कर लोगों को पर्यावरण को बचाने का संदेश दिया गया। उधर गौसपुर बरियारपुर के अहिआई में रालोजपा के प्रदेश संगठन सचिव अजय मलाकार के नेतृत्व में पौधरोपण किया गया। कन्हौली में जदयू के ब्रजेंद्र कुमार पप्पू ने पौधे लगाए। मिर्जानगर में कबीर संस्थान की ओर से विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए। यहां विभिन्न संस्थानों, विभिन्न दलों के कार्यकर्ताओं, आम जनों के द्वारा पौधरोपण कर उसे बचाने का संकल्प भी लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.