रिकॉर्ड गर्मी से लोगों का जीना मुहाल
महुआ। रिकॉर्ड गर्मी से हर ओर लोग परेशानी में है। लोगों को ना तो घर में चैन मिल रही है ना पेड़ की छाव में। तेज धूप और उमस भरी गर्मी के कारण इस समय अस्पतालों में मरीजों की भीड़ अधिक हो रही है। गर्मी के कारण सड़क पर आवाजाही कम रविवार को यहां अस्पताल में बताया गया कि अधिक धूप और गर्मी के कारण मरीजों की संख्या अधिक होने लगी है। डायरिया, बुखार, सर्दी, खांसी, सिर दर्द आदि रोग अधिक हो रहे हैं। डॉ महेश चौधरी ने बताया कि इस समय लोड लू के भी शिकार हो रहे हैं। तेज धूप में निकलने पर लू लग जा रही है। उन्होंने बताया कि लू से बचने के लिए पानी पीकर और भोजन करके ही घर से निकले। खाली पेट घर से नहीं निकले। बदन जलना, मिचली आना, डायरिया होना आदि लू के लक्षण माने जाते हैं। इधर लोगों का कहना है कि इतनी भीषण गर्मी में बिजली की आंख मिचौनी होने से सबसे ज्यादा परेशानी होती है।