April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

श्री श्री 1008 शिव शक्ति महायज्ञ सह श्रीराम चरित मानस पाठ एवं श्रीमद् भागवत कथा को लेकर पुरा क्षेत्र भक्ति में लीन हो गया है।

पातेपुर से मोहम्मद एहतेशाम पप्पु एवं बब्लू मिश्रा की रिपोर्ट। फोटो।
पातेपुर के बलिगांव पंचायत के गन्नीपुर भानपुर वार्ड संख्या 12 गणेश्वर धाम डिहवार स्थान के प्रांगण में संचालित नौ दिवसीय श्री श्री 1008 शिव शक्ति महायज्ञ सह श्रीराम चरित मानस पाठ एवं श्रीमद् भागवत कथा को लेकर पुरा क्षेत्र भक्ति में लीन हो गया है। विशेष कर शाम होते ही प्रवचन में भाग लेने के लिए हजारों की संख्या में महिला पुरुष श्रद्धालुओ की भारी भीड़ उमड़ रही है। स्थानीय मुखिया राम एकबाल चौरसिया के द्वारा कथा वाचीका नीकुंज मंजरी चंचला दीदी के साथ ही यज्ञ में आए साधु संतों एवं आचार्यों पंडितों एवं यज्ञ कमिटी के सदस्यों को अंगवस्त्र देकर एवं फुल माला पहनाकर स्वागत किया एवं अपने पुरे परिवार के साथ वाचीका एवं साधु संतों से आशीर्वाद लिया। वहीं पातेपुर की पुर्व विधायक प्रेमा चौधरी भी यज्ञ परिसर पहुंची एवं वाचिका एवं साधु संतों का स्वागत कर आशिर्वाद लिया। इस अवसर पर मुखिया राम एकबाल चौरसिया के साथ ही नंदकिशोर पंडित,शशि कुमार, अशोक कुमार रवि, मनोज कुमार, साकेत कुमार,मोहन कुमार,राजन कुमार, वार्ड सदस्य सर्वेश कुमार, सेवानिवृत्त शिक्षक टेकनारयण महतो, अनील कुमार,पंकज, सन्नी,मनोहर, पुर्व विधायक प्रेमा चौधरी के पुत्र अभिषेक कुमार चौधरी, बब्लू चौधरी, रामचंद्र चौधरी आदि भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.