April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

पातेपुर थाना क्षेत्र के सैदपुर डुमरा पंचायत के रेपुरा गांव में शादी समारोह में पहुंचे एक युवक की अज्ञात अपराधियो ने गोली मारकर हत्या कर दी

पातेपुर से मोहम्मद एहतेशाम पप्पु एवं बब्लू मिश्रा की रिपोर्ट।
पातेपुर थाना क्षेत्र के सैदपुर डुमरा पंचायत के रेपुरा गांव में शादी समारोह में पहुंचे एक युवक की अज्ञात अपराधियो ने गोली मारकर हत्या कर दी। आनन फानन में लोगो ने घटना की जानकारी पातेपुर थाने की पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पातेपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया है।

इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की रात पातेपुर थाना क्षेत्र के रेपुरा गांव निवासी कमल राय की पुत्री की शादी के लिए बारात आई थी। गांव के सीमा पर स्थित विद्यालय परिसर से दरबाजा लगाने की तैयारी चल रही थी। बारात आने की सूचना पर लड़की वाले के घर पहुंचे सदर थाना क्षेत्र के लालपोखरा गांव निवासी रघुनाथ राय का 30 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार जनवासे पर गया था। जहां से लौट रहा था कि लड़की वाले के घर से महज 100 मीटर की दूरी पर बाइक सवार अज्ञात अपराधियो ने युवक की कार रोक कर उसके सिर में गोली मार दी। गोली लगते ही युवक की मौत मौके पर ही हो गई। बीच सड़क पर कार खड़ी देख जब कुछ लोग गाड़ी के पास पहुंचे तो देखा कि गाड़ी का सीसा टूटा हुआ है तथा गाड़ी में खून से लथपथ युवक पड़ा है। मौके पर पहुंचे लोगो ने घटना की जानकारी गांव वाले को दिया। जानकारी मिलते ही शादी की शहनाई की जगह चींख पुकार मच गई। भारी संख्या में लोग घटना स्थल पर पहुंच गए। मौके पर जुटे लोगो ने घटना की जानकारी पातेपुर थाने की पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही पातेपुर थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु ए एस पी शुभांक मिश्रा दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना के संबंध में आवश्यक पुछताछ के बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।स्थानीय लोगो के अनुसार मृतक युवक राहुल कुमार अपनी पत्नी के ननिहाल रेपुरा गांव में शादी समारोह में भाग लेने के लिए आया था। घटना के संबंध में मृतक के भाई द्वारा पुलिस के समक्ष दर्ज कराए गए फर्द बयान में आरोप लगाया गया है कि थाना क्षेत्र के बरडीहा तुर्की गांव के तड़बा डीह टोला निवासी कंपोटर राय के पुत्र पंकज कुमार अपाची बाइक पर सवार अपने दो अज्ञात साथियों के साथ मिलकर उसके भाई राहुल कुमार की गोली मार कर हत्या कर दिया है । पुलिस मामले की छानबीन कर रही है एवं आरोपीयों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.