April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

भूमि विवाद निराकरण से संबंधित जनता दरबार का आयोजन किया गया

पातेपुर से मोहम्मद एहतेशाम पप्पु एवं बब्लू मिश्रा की रिपोर्ट।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सीओ मुन्ना प्रसाद के द्वारा ग्राम पंचायत टेकनारी में भूमि विवाद निराकरण से संबंधित जनता दरबार का आयोजन किया गया जिसमें बंटवारे से संबंधित एक विवाद का निपटारा ग्राम कचहरी के सहयोग से किया गया तथा अनेक लोगों की समस्याओं को सुना देखा गया एवं आवश्यक निर्देश दिए गए। सीओ मुन्ना प्रसाद द्वारा ग्राम कचहरी के सरपंच सैयद इकबाल, ग्राम कचहरी सचिव कुमार गौरव, न्यायमित्र ओम प्रकाश सिन्हा और उपस्थित पंच सदस्यों के कार्यों की सराहना की । उन्होंने कहा कि जो मामले ग्राम कचहरी में बुधवार को निष्पादित न हो उन्हें शनिवार को सीओ के समक्ष जनता दरबार में भेजा जा सकता है। इस मौके पर अंचल निरीक्षक नरेश पासवान एवं मुखिया सह जदयू प्रखंड अध्यक्ष दिलीप कुमार भी उपस्थित होकर सहयोग दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.