April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

जिलाधिकारी ने अपना पंचायत अपना प्रशासन के पंचायतवार कार्यक्रम के पोस्टर का किया लोकापर्ण

जिला प्रशासन वैशाली की नई पहल

रिपोर्ट प्रभंजन कुमार
अपना पंचायत अपना प्रशासन के तहत होगा शिकायतों का निराकरण •
15 जून से पंचायतों में कैम्प लगाकर भूमि – विवाद अथवा शिकायतों का किया जाएगा निराकरण ●
जिलाधिकारी ने अपना पंचायत अपना प्रशासन के पंचायतवार कार्यक्रम के पोस्टर का किया लोकापर्ण।

हाजीपुर:-वैशाली जिलाधिकारी श्री यशपाल मीणा के द्वारा वैशाली समाहरणालय सभागार में जिला प्रशासन की एक पहल के तहत अपना पंचायत अपना प्रशासन के पोस्टर का लोकार्पण किया गया जिसमें 15 जून से वैशाली जिला के सभी पंचायतों में भूमि विवाद , नल – जल , नाली – गली योजनाओं से संबंधित विवाद अथवा शिकायतों के निराकरण के लिए लगने वाले कैम्प की तिथिवार जानकारी दी गयी है । इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री मनीष उप विकास आयुक्त श्री चित्रगुप्त कुमार , जिला भू – अर्जन पदाधिकारी श्री वकील प्रसाद सिंह , अनुमंडल पदाधिकारी हाजीपुर श्री अरूण कुमार , डीसीएलआर हाजीपुर श्री स्वप्निल , प्रखंडों के वरीय प्रभारी सहित मीडिया के प्रतिनिधिगण उपस्थित थे । 7 इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि पंचायत स्तर पर लगने वाले कैम्प में प्रखंड विकास पदाधिकारी , अंचलाधिकारी , थाना प्रभारी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित होकर लोगों से आवेदन प्राप्त करेंगे और ससमय उसका निराकरण करेंगे । इसमें सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं जैसे नल – जल , नाली – गली संबंधी एवं भूमि विवाद के आवेदन लिये जाएंगे। इस कैम्प का पहला चरण 11 अगस्त तक चलेगा जिलाधिकरी ने कहा कि इस कैम्प के माध्यम से जिला प्रशासन का यह प्रयास होगा कि स्थानीय स्तर पर ही समस्याओं का निराकरण हो ताकि एक सकारात्मक माहौल बने और विकास के कार्यों को आगे बढ़ाया जा सके। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 15.06.2022 को हाजीपुर प्रखंड के दौलतपुर चाँदी , बिदुपुर के सैदपुर गणेश , राघोपुर के तेरसिया , लालगंज के सररिया , पटैढ़ बेलसर के साईन , भवगवानपुर के मांगनपुर , वैशाली के अमृतपुर , गोरौल के कटरमाला , चेहराकला के विशनपुर अडरा , महुआ के ताजपुर बुजुर्ग , राजापाकर के बेरई , जन्दाहा के बोरॉ उर्फ रसुलपुर गौस , पातेपुर के हर लोचनपुर सुक्की , महनार के महिन्दवारा , सहदेई बुजुर्ग के मजरोही उर्फ सहरिया तथा देसरी प्रखंड के उफरौल पंचायत में कैम्प लगाया जाएगा । 17.06.2022 को हाजीपुर प्रखंड के अडरा , बिदुपुर के रहिमापुर , राघोपुर के सरायपुर , लालगंज के युसुफपुर , पटेढ़ी बेलसर के करनेजी , भगवानपुर के प्रातापटॉड पूर्वी , वैशाली के भगवानपुर रत्ती , गोरौल के लोदीपुर , चेहराकला के चेहराकलॉ , महुआ के फतेपुर पकड़ी , राजापाकर के रामपुर रत्नाकर , जन्दाहा के बहसी सैदपुर , पातेपुर के डढुआ , महनार के डेढ़पुरा , सहदेइ बुजुर्ग के चक जमाल एवं देसरी के देसरी पंचायत में तथा 19.06.2022 को हाजीपुर प्रखंड के इस्माईल पुर , बिदुपुर के कंचनपुर राघोपुर के जहाँगीरपुर , लालगंज के सहदुल्ला पुर , पटेढ़ी बेलसर के सोरहत्था , भगवानपुर के प्रतापटॉड पश्चिमी , वैशाली के भागवतपुर गोरौल के भुआलपुर उर्फ बहादुरपुर , चेहराकला के मंसुरपु हलैया , पताढ़ , जन्दाहा के लक्ष्मीपुर सहदेई बुजुर्ग के सहदेई बुजुर्ग एवं देसरी के धर्मपुर रामराय तथा 21.06.2022 को हाजीपुर प्रखंड के गोसपुर ईजरा , बिदुपुर के रजासन , राघोपुर के जफराबाद टोक , लालगंज के जलालपुर , पटेढी बेलसर के बेलसर , भगवानपुर के हरिवंशपुर बांथु , वैशाली के चक अल्हदाद , गोरौल के भानपुर , चेहराकला के अबाबकरपुर , महुआ के हसनपुर आस्ती , राजापकार के लंगुराव विलंदपुर , जन्दाहा के मो ० गराही , पातेपुर के मौदह बुजुर्ग , महनार के सरमस्तपुर , सहदेई बुजुर्ग के वाजितपुर चकस्तुरी एवं देसरी के रसुलपुर हबीब पंचायत में कैम्प का आयोजन किया जायेगा । जहाँ ग्रामीण अपनी शिकायतों का निपटारा करा सकेंगे । इसी तरह अन्य पंचायतों में भी कैम्प का आयोजन कराया जायेगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.