April 20, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

भुमि विवाद को लेकर दो पक्षो में जमकर मारपीट हो गई।

पातेपुर से मोहम्मद एहतेशाम पप्पु एवं बब्लू मिश्रा की रिपोर्ट।
पातेपुर थाना क्षेत्र के लोहानी पट्टी गांव में पूर्व के भुमि विवाद को लेकर दो पक्षो में जमकर मारपीट हो गई।।                    मारपीट की घटना में एक पक्ष की दो महिला सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मारपीट के दौरान दूसरे पक्ष के लोगो ने जमकर रोड़ेबाजी करते हुए दरबाजे पर स्थित दुकान में भी लूटपाट की है साथ पीड़ित द्वारा संचालित सीएसपी से ढाई लाख रुपये नगद लूट लेने का भी आरोप लगाया गया है। इस मामले में पीड़ित व्यक्ति ने पातेपुर थाने में आवेदन देते हुए 11 लोगो के विरुद्ध नामजद प्राथिमिकी दर्ज कर पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है।
इस संबंध में पातेपुर थाना क्षेत्र के लोहानी पट्टी गांव निवासी राम ईश्वर पासवान के पुत्र गुड्डू कुमार पासवान ने थाने की पुलिस को आवेदन देते हुए बताया कि देर शाम में वह खाना खाने के बाद दरबाजे पर बैठा हुआ था इसी क्रम में पूर्व के विवाद को लेकर अनरजीत पासवान, अमरजीत पासवान, प्रदीप पासवान, राजीव पासवान, सुरेश पासवान, राजगीर पासवान, जगदेव पासवान, सोनू कुमार, बबलू पासवान, राजेश पासवान एवं पवन पासवान अपने हाथों में लाठी डंडे, धारदार फरसा आदि लेकर आया और जान मारने की नीयत से अचानक हमला कर दिया। हमले में रामपुलिस पासवान घायल हो गया। जिसके बाद बचाने आये उसकी पत्नी रीता देवी एवं उसकी गोतनी मंजू देवी को आरोपियों ने मारपीट कर हाथ तोड़ दिया। जिसके बाद हल्ला हंगामा होने पर आरोपियों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। पीड़ित गुड्डू कुमार पासवान ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने दरबाजे पर स्थित दुकान में जमकर लूटपाट की साथ ही ग्राहक सेवा केंद्र से ढाई लाख रुपये नगद भी लूट लिया। इस दौरान घायल महिलाओं के तन पर से जितिया समेत अन्य आभुषण भी छीन लिया है। हंगामे के बाद मौके पर जुटे ग्रामीणों ने सभी घायलों को पातेपुर पीएचसी लेकर गए जहां से चिकित्सकों ने प्रथिमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इस मामले में पीड़ित गुड्डू पासवान ने थाने में आवेदन देकर उक्त सभी आरोपियों के विरुद्ध नामजद प्राथिमिकी दर्ज कर कार्रवाई के लिए पुलिस से गुहार लगाई है। इस संबंध में पातेपुर थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु ए एस पी शुभांक मिश्रा ने बताया कि मारपीट मामले में लोहानी पट्टी गांव से आवेदन प्राप्त हुआ है। मामले की जांच की जा रही है आवेदन के आधार पर प्राथिमिकी दर्ज की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.