April 20, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

पूर्व मुखिया के पुत्र वधू की हुई प्रसव दौरान मौत से लोग आहत

पूर्व मुखिया के पुत्र वधू की हुई प्रसव दौरान मौत से लोग आहत
महुआ, नवनीत कुमार
पूर्व मुखिया के पुत्र वधू की हुई प्रसव के दौरान अधिक रक्तस्राव से मौत पर लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। लोगों ने मंगलवार को पूर्व मुखिया के घर जाकर शोक संवेदना व्यक्त की। घटना को लोगों ने बहुत ही दुखद बताया।
महुआ प्रखंड की शेरपुर मानिकपुर पंचायत के अख्तियारपुर निवासी पूर्व मुखिया सुरेश सिंह के पुत्र वधू व राधेश्याम सिंह की पत्नी 24 वर्षीया जुली कुमारी की मौत बीते सोमवार की शाम हो गई। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। बताया गया कि जूली को प्रथम प्रसव पीड़ा होने पर हाजीपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहां बीते रविवार की रात उसे सिजेरियन के द्वारा एक बच्ची हुई। प्रसव के करीब 8 घंटे बाद हालत बिगड़ गई और उसमें अजब स्थिति आ गई। पूर्व मुखिया सुरेश सिंह ने बताया कि स्थिति बिगड़ने पर डॉक्टर से सलाह लेकर उसे पटना ले जाया गया। जहां भिंडीलेटर पर रखने के दौरान जूली ने अंतिम सांस ली। उन्होंने बताया कि नवजात बच्ची स्वस्थ है। इस घटना पर लोगों ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए इस दुख की घड़ी में उन्हें धैर्य और साहस रखने को कहा। इस घटना पर जागेश्वर राय, सत्येंद्र कुमार, अमर गुप्ता, डॉ सुरविंद कुमार, अधिवक्ता राजेश खन्ना, अनिमेष शर्मा, ब्रजेंद्र कुमार पप्पू, कृष्णानंद झा, संजीत कुमार, अमित आदि ने घर पहुंचकर शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दी। बताया गया कि मृतिका जूली की डेढ वर्ष पूर्व ही शादी हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.