April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

डीएम के नाम पर फर्जीवाड़ा की शिकायत

डीएम के नाम पर फर्जीवाड़ा की शिकायत
वैशाली। महुआ के अनुमंडल पदाधिकारी की सरकारी मोबाइल पर जिलाधिकारी के नाम से फर्जी मैसेज भेजा गया। जिस पर जिलाधिकारी का फोटो भी डाउनलोड किया हुआ है। इस बाबत अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर अनुमंडल दंडाधिकारी पूनम खन्ना ने यहां थाने में आवेदन देकर अज्ञात व्यक्ति पर धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज कराया है।
बुधवार को जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष प्रभात रंजन सक्सेना ने बताया कि महुआ अनुमंडल पदाधिकारी के सरकारी मोबाइल नंबर 9473191314 पर व्हाट्सएप मैसेज 7000685111 से आया जो यशपाल मीना के नाम से सेव है। उस पर जिलाधिकारी वैशाली का फोटो भी अपलोड किया हुआ है। इस बाबत उन्होंने जब जिला पदाधिकारी से संपर्क किया तो यह नंबर उनका नहीं होना बताया गया। उन्होंने इस फर्जी नंबर से जिलाधिकारी के नाम पर फर्जीवाड़ा करने और साइबर क्राइम करने का संदेह बताते हुए प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करने के लिए लिखा है। उन्होंने उक्त नंबर के मोबाइल उपयोग करने वाले व्यक्ति पर सुसंगत कार्रवाई करने का भी लिखा है। यह भी संदेह जारी किया गया है कि उक्त व्यक्ति द्वारा जिलाधिकारी के नाम पर फर्जीवाड़ा किया जा रहा है। पुलिस ने आवेदन मिलते ही प्राथमिकी दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.