April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

कन्हौली पैक्स उपचुनाव के लिए दो नामांकन आगामी 28 जून को होने हैं उपचुनाव, पूर्व पैक्स अध्यक्ष की हत्या के बाद पद था खाली

कन्हौली पैक्स उपचुनाव के लिए दो नामांकन
आगामी 28 जून को होने हैं उपचुनाव, पूर्व पैक्स अध्यक्ष की हत्या के बाद पद था खाली
रिपोर्ट, नवनीत कुमार
महुआ के कन्हौली विशनपरसी में पैक्स उपचुनाव को लेकर नामांकन गुरुवार को दूसरे दिन संपन्न हो गया। यहां गुंजा सिंह और रिंकू देवी ने नामांकन दाखिल किए। दोनों नामांकन में समर्थकों की भीड़ रही।
यहां उपचुनाव के लिए दूसरे दिन गुरुवार को रिंकू देवी का नामांकन हुआ। जबकि बीते बुधवार को गुंजा सिंह ने नामांकन दाखिल किया था। प्रखंड कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार कन्हौली विशनपरसी पैक्स अध्यक्ष के लिए आगामी 28 जून को चुनाव होने हैं। इसके लिए गुरुवार को दूसरे दिन भी नामांकन लिया गया। प्रथम दिन पूर्व पैक्स अध्यक्ष स्व मनीष सिंह की पत्नी गुंजा सिंह ने पूरे लाव लश्कर के साथ पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किया। गुंजा सिंह ने काफिले मेलो प्रखंड कार्यालय पहुंचकर निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष पर्चे दाखिल किए। बताया गया कि इस उपचुनाव के लिए मात्र 2 दिन नामांकन पत्र लेना था। जबकि इसके बाद नामांकन पत्र की जांच और नाम वापसी होगी। वही 28 जून को पंचायत के कुतुबपुर स्थित पैक्स भवन पर मतदान होगा। यहां पैक्स भवन पर 4 मतदान केंद्र होंगे जहां वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। सनद रहे कि पैक्स अध्यक्ष मनीष सिंह की हत्या के बाद यह पद रिक्त था। जिसके लिए प्राधिकार के द्वारा चुनाव कराने के लिए निर्देश जारी किया गया था। यहां पैक्स चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी में एक बार फिर भूचाल आ गया है। यहां राजनीति से जुड़े लोग चुनाव में हार जीत के लिए पहले ही गुणा भाग शुरू कर दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.