April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ प्रखंड कार्यालय पर पंचायत प्रतिनिधियों का जोरदार हंगामा

महुआ प्रखंड कार्यालय पर पंचायत प्रतिनिधियों का जोरदार हंगामा
सरकार के निर्देशानुसार प्रखंड कार्यालय पर नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों का होना था उन्मुखीकरण कार्यशाला
महुआ, नवनीत कुमार
सरकार द्वारा आयोजित उन्मुखीकरण कार्यशाला में प्रशासनिक कुव्यवस्था को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों का जोरदार हंगामा हुआ। यहां प्रखंड कार्यालय पर कार्यशाला में पहुंचे पंचायत प्रतिनिधियों को कोई व्यवस्था नहीं दी गई। न हीं उन्हें इसके बारे में जानकारी थी दी गई। जिससे वे आक्रोशित थे। इसके बावजूद प्रखंड कार्यालय पर कार्यशाला को लेकर कोई तैयारी नहीं की गई थी जिससे वे भड़क गए और प्रशासन विरोधी जमकर नारे लगाए।
यहां प्रखंड कार्यालय पर पहुंचे पंचायत समिति सदस्यों ने बताया कि उन्हें कार्यशाला की जानकारी एक तो देर से व्हाट्सएप मैसेज के द्वारा दी गई। जब वे लोग प्रखंड कार्यालय पर पहुंचे तो यहां कोई व्यवस्था नहीं देखी। ना तो कार्यशाला में टीवी लगाए गए थे और न हीं बैठने के लिए कोई व्यवस्था थी। प्रखंड कार्यालय पर एक भी पदाधिकारी मौजूद नहीं थे। न हीं कोई कर्मचारी संज्ञान ले रहा था। इसके कारण उनका गुस्सा चढा और वे प्रशासन विरोधी जमकर नारेबाजी की। उन्होंने प्रखंड कार्यालय पर व्याप्त कुव्यवस्था, भ्रष्टाचार, दलाली सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रशासनिक व्यवस्था पर चोट किया।यहां प्रखंड कार्यालय पर पहुंचे पूर्व उप प्रमुख सत्येंद्र कुमार राय के नेतृत्व में प्रखंड प्रमुख सरस्वती देवी, उप प्रमुख दयानंद राय, पंचायत समिति सदस्य गीतांजलि कुमारी, मो कमाल, मो नसीम, कौशल कुमार, डॉ श्यामसुंदर चौधरी, पवन राय, गंगेश गुंजन, रत्नेश कुमार, लालू सिंह, विजय कुमार, अमरनाथ कुमार आदि ने रोष जताते हुए प्रखंड प्रशासन के खिलाफ जोरदार हंगामा किया। जिसके कारण कुछ देर के लिए यहां प्रखंड कार्यालय पर अफरातफरी का माहौल रहा। उन्होंने लिखित आवेदन जिलाधिकारी को भेजा। इधर पूछे जाने पर सीओ सह प्रभारी बीडियो अमर सिंन्हा ने बताया कि प्रखंड कार्यालय पर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों के लिए उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया था। उसमें पंचायत प्रतिनिधियों ने बैठकर सरकार की बातों को सुना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.