April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

पल्स पोलियो अभियान की सफलता को लेकर बैठक

पल्स पोलियो अभियान की सफलता को लेकर बैठक
महुआ, नवनीत कुमार
आगामी 19 जून से शुरू होकर 5 दिनों तक चलने वाली पल्स पोलियो अभियान की सफलता को लेकर गुरुवार को यहां एएनएम को ट्रेनिंग दी गई। उन्हें इस अभियान को सफल बनाने के लिए विभिन्न टिप्स बताए गए। यह ट्रेनिंग महुआ पीएससी पर दी गई।जिसमें बच्चों के स्वास्थ के प्रति सजग रहने के लिए भी सचेत किया गया।
प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कमलेश कुमार के निर्देशानुसार यहां स्वास्थ्य प्रबंधक प्रकाश कुमार व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने पल्स पोलियो की सफलता से संबंधित विभिन्न जानकारियां दी। ट्रेनिंग में एएनएम को इस अभियान को सफल बनाने के लिए बताया। उन्हें बताया गया कि 5 दिनों तक चलने वाले इस अभियान में उनकी भूमिका अहम होगी। एक भी बच्चा नहीं छूटे, इसके लिए उन्हें पूरी तरह सजग रहना होगा। पल्स पोलियो को लेकर यहां 102 चलंत टीम, 19 ट्रांजिट केंद्र, 34 पर्यवेक्षक की प्रतिनियुक्ति की गई है। 5 दिनों में 59 हजार बच्चों को खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके साथ बच्चों में स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के लिए बताया गया। मौसमी बीमारी और चमकी बुखार से संबंधित विभिन्न जानकारियां दी गई। यहां स्वास्थ्य प्रबंधक प्रकाश कुमार ने बताया कि चमकी बुखार की रोकथाम को लेकर विभिन्न तैयारी की गई है। अनुमंडल अस्पताल में इस रोग से संबंधित वार्ड बनाए गए हैं। जिसमें 4 बेड लगाए गए हैं और डॉक्टर टीम की तैनाती की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.