मिर्जा नगर पंचायत के पूर्व सरपंच की श्रद्धांजलि सभा में बुधवार को लोगों की उमड़ी भीड़
पुष्पांजलि अर्पित कर लोगों ने पूर्व सरपंच को दी श्रद्धांजलि
Mahua. Navneet kumar
महुआ प्रखंड की मिर्जा नगर पंचायत के पूर्व सरपंच की श्रद्धांजलि सभा में बुधवार को लोगों की भीड़ उमड़ी। लोगों ने उनके पैतृक गांव मिर्जानगर में पहुंचकर उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
उक्त पंचायत के पूर्व सरपंच व समाजसेवी राजेंद्र सिंह का निधन दिल्ली से मिर्जानगर आने के क्रम में ट्रेन पर ही हो गई थी। उनके आकस्मिक निधन पर न सिर्फ परिजनों बल्कि ग्रामीणों और आसपास के लोगों में मातम छाया था। उनके निवास स्थान पर कुशवाहा संघ के प्रखंड अध्यक्ष सह सेवानिवृत्त शिक्षक दीप नारायण सिंह की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस बीच लोगों ने 2 मिनट का मौन रख मृतक की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। यहां दीप नारायण सिंह ने लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व सरपंच स्व राजेंद्र सिंह के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा की। इस मौके पर उपस्थित बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला सचिव पंकज कुशवाहा के अलावा पूर्व मुखिया टेक नारायण सिंह, विजय सिंह, संजीव कुमार गिरि, मुकेश कुमार सिंह, प्रो विजय सिंह, डॉ अशोक सिंह, नागेंद्र सिंह, विष्णुदेव राय, मो इम्तियाज, विनोद कुमार सुमन, राजीव नयन सिंह, संजीव कुमार, वरुण कुमार, महेंद्र यादव आदि ने भी मृतक के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। आगंतुकों का स्वागत मृतक पूर्व सरपंच स्व राजेंद्र सिंह के पुत्र रत्नेश कुमार सिंह, अमरेश कुमार, विभु कुमार, पुत्री संगीता कुमारी, गुंजा कुमारी और विभा कुमारी ने की।
