आपतकाल के 47वें वर्ष को सोनपुर नगर मंडल भाजपा ने काला दिवस के रूप में मनाया ।
आपतकाल के 47वें वर्ष को सोनपुर नगर मंडल भाजपा ने काला दिवस के रूप में मनाया । शनिवार को सोनपुर के नमामि गंगे घाट पर इस मुद्दे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई ।आज ही के दिन कांग्रेस ने पूरे देश में आपातकाल लागू किया था।इस सन्दर्भ मे पार्टी आज पूरे देश मे काला दिवस मना रही है।नगर भाजपा ने इस मौके पर लोकनायक जयप्रकाश नारायण के चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित किया । सभी कार्यकर्त्तायो ने अपने –अपने बाजू पर काला पट्टी बांध कर काला दिवस मनाया। सोनपुर नगर जेपी सेनानी मान्धाता सिंह को नगर भाजपा ने अंगवस्त्र एवं डायरी देकर सम्मानित किया ।इस अवसर पर नगर अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह बब्लु ने कहा कि 25जून 1975 की देर रात को ही आपातकाल के मसौदा पर राष्ट्रपति के हस्ताक्षर हो गये।और रात से ही पुलिस प्रशासन का तांडव शुरू हो गया।रात को ही लोकनायक जयप्रकाश नारायण,संघ चालक नानाजी देशमुख जी अटल बिहारी बाजपेयी, मोरारजी देसाई, चौधरी चरण सिंह, राजनारायण, कर्पूरी ठाकुर,1253पत्रकार सहित 21महीनों मे1,10, 000 (एक लाख दस हजार )लोगो को गिरफ्तार किया गया। दो साल बाद कांग्रेस को ऐसा लगा कि उनके बिरोधी समाप्त हो गये है और इंदिरा जी ने चुनाव कराया।चुनाव मे कांग्रेस की जबरदस्त हार हुई। तत्कालीन प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी भी चुनाव हार गई।कांग्रेस को उत्तरप्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा, एवं दिल्ली मे एक भी सीट नहीं मिली! इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह बब्लु एवं संचालन कार्यक्रम प्रभारी सह नगर उपाध्यक्ष सुनील दुबे ने किया । मुख्य अतिथि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के जिला संयोजक नरेश सिंह ने भी आपातकाल के समय की बात को बतायाइस बैठक मे वरीय भाजपा नेता धनंजय सिंह
मंडल उपाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह एवं शत्रुधन सिंह चन्द्रवंसी, महामंत्री सतेन्द्र नारायण सिंह, नगर मिडिया प्रभारी संजीव कुमार सिंह,अनवर अली, राजेश कुमार राज,अरुण कुमार सिंह मिर्त्युजय दुबे मनोज सिंह, अनंत कुमार सिंह, अशोक कुमार सिंह, दुर्गा दास, झूलन सिंह, कृष्णन्दन दास,शशिशंकर सिंह, केदार प्रसाद गुप्ता, शिवजी सिंह सहित कार्यकर्ता शामिल हुए।
