April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

201 कन्याओं के कलश यात्रा के साथ गौसपुर सरसौना वार्ड 09 में आरंभ हुआ अष्टयाम महायज्ञ

201 कन्याओं के कलश यात्रा के साथ गौसपुर सरसौना वार्ड 09 में आरंभ हुआ अष्टयाम महायज्ञ

ताजपुर / समस्तीपुर ( अब्दुल कादिर ) : – – आज दिनांक 08.07.2022 दिन शुक्रवार को ग्राम पंचायत गौसपुर सरसौना के वार्ड संख्या 09 में श्री श्री 108 अष्टयाम महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है।ग्रामीण प्रमोद दास एवं शिवचरण दास ग्रामीणों के सहयोग से इस महायज्ञ का अनुष्ठान कर रहे है। आज सुबह 201 कन्याओं के द्वारा कलश यात्रा में बच नदी से जल लाया गया। इस महायज्ञ के महामंत्र श्री राम जय राम जय जय राम, श्री राम जय राम जय जय राम है। अष्टयाम के आयोजन से ग्रामीणों में उत्साह है। कलश यात्रा एवं अष्टयाम में मुखिया मनोज राय, वार्ड सदस्य सुरेंद्र राय, डॉ.पूर्व पंचायत समिति सदस्य अरविंद राय, शंकर कौशल, उमेश कुमार करूणाकर, रामचन्द्र दास, रामप्रसाद दास, नरेश दास, गौरी शंकर दास,गौतम कुमार, राहुल कुमार, महिन्द्र सिंह, अनीष कुमार गोलु, सत्यनारायण दास,रजेश सिंह, छोटु कुमार, कामेश्वर कुमार, राजाराम सिंह अजीत कुमार, संजय दास, रवि कुमार,दिलीप दास, पंकज कुमार आदि लोग शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.