April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ में एक दर्जन कोविड मरीज मिलने से सनसनी

महुआ में एक दर्जन कोविड मरीज मिलने से सनसनी
महुआ, नवनीत कुमार
महुआ में कोविड-19 के 12 मरीज मिले हैं। जिन्हें होम क्वारंटीन किया गया है। हालांकि सभी मरीजों की हालत सामान्य है। उन्हें दवाओं की किट दी गई है।
शनिवार को यहां अस्पताल प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार बीते 5 जुलाई से लेकर शुक्रवार तक जांच के दौरान 12 मरीज कोविड के पाए गए। हालांकि यह भी बताया गया कि यहां से भेजे गए हाजीपुर में ट्रूनेट सैंपल जांच के दौरान कोविड के लक्षण पाए गए हैं। जैसे ही हाजीपुर से जांच में कोविड के लक्षण पाए गए। मरीजों को दवा का किट उपलब्ध कराया गया। स्वास्थ्य प्रबंधक प्रकाश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि एंटीजन जांच में कोई लक्षण नहीं पाया गया था। ट्रूनेट जांच में 12 लोगों को कोविड के लक्षण पाए गए। उन्होंने यह भी बताया कि जिन्हें कोविड के लक्षण पाए गए हैं। उनकी स्थिति सामान्य है। उनमें कोई तरह की दिक्कत और रोग का आभास नहीं है। उन्हें अस्पताल से दवा की किट उपलब्ध कराई गई है। उन्हें होम क्वारंटीन में रहने के लिए कहा गया है। इधर काफी दिनों बाद कोविड भी के मरीज मिलने पर क्षेत्र के लोगों में एक बार फिर हड़कंप मच गया है। यहां अनुमंडल अस्पताल और पीएचसी में आने वाले लोगों का कोविड-19 की जांच हमेशा किया जा रहा है। बताया गया कि अनुमंडल अस्पताल और पीएचसी में लिए गए सैंपल को जांच के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल में भेजा गया था। अस्पताल द्वारा यह भी बताया गया कि कोविड-19 मरीज में एक गर्भवती भी शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.