April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

पदाधिकारियों ने ली विधि व्यवस्था की जानकारी

पदाधिकारियों ने ली विधि व्यवस्था की जानकारी
महुआ, नवनीत कुमार
बकरीद के पूर्व संध्या पर डीएम एसपी महुआ पहुंचकर विधि व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने लोगों से पर्व को शांतिपूर्वक मनाने की अपील की।
डीएम यशपाल सिंह मीणा, एसपी मनीष महुआ के गौसपुर चकजाहिद पहुंचे। जहां घूम कर विभिन्न जानकारी हासिल की। यहां पर दोनों समुदाय के लोगों से मुलाकात की और पर्व पर आप से मिल्लत बनाए रखने के लिए विशेष बात की। यहां लोगों ने उन्हें आश्वस्त किया कि पर्व आपसी भाईचारे के बीच मनाई जाएगी। इस दौरान उन्होंने महुआ देसरी मार्ग पर चकमजाहिद तेलिया पोखर को भी देखा। जहां कई जानकारियां ली। पोखर को सौंदर्यीकरण के साथ अतिक्रमण मुक्त कराने को लेकर बात की। बाद में वे महुआ होते हुए अबाबाकरपुर से चेहराकला के विभिन्न गांवों का भी भ्रमण किया। उन्होंने पदाधिकारियों से पर्व पर प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर भी विशेष जानकारी ली। तैनात दंडाधिकारियों पुलिस वालों को सक्रिय होकर ड्यूटी करने को कहा। दोनों पदाधिकारियों को आते ही यहां प्रशासनिक पदाधिकारियों में हड़कंप मच गई। इस मौके पर एसडीओ संदीप कुमार, बीडियो शिवांगी कुमारी, सीओ अमर सिन्हा, थानाध्यक्ष प्रभात रंजन सक्सेना आदि उपस्थित थे। डीएम व एसपी ने यहां प्रशासनिक व्यवस्था में को पूरी तरह चुस्त-दुरुस्त रहने रखने का निर्देश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.