अपराधियों ने सब्जी विक्रेता को गोली मारकर किया हत्या,गांव में मचा कोहराम।
अपराधियों ने सब्जी विक्रेता को गोली मारकर किया हत्या,गांव में मचा कोहराम।
समस्तीपुर से (जकी अहमद)की रिपोर्ट।
समस्तीपुर/सरायरंजन थाना क्षेत्र भगवतपुर वार्ड संख्या तीन निवासी शिबू पासवान को अपराधियों ने पेठिया के पास गोली मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगो ने आनन फानन में घायल शिबू को सदर अस्पताल समस्तीपुर लाया गया जहां उसकी मौत ईलाज के क्रम में हो गई। बताया जाता है कि शिबू पासवान सब्जी खरीदने और बेचने का काम करता था। आज वह संध्या पेठिया आया ही था कि तीन कि संख्या में अपराधियों ने उसे गोली मार दी जिसकी मौत ईलाज का दौरान हो गई। इधर शिबू कि मौत होने पर भगवतपुर गांव में मातम पसर गया।
