April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ और खाजेचांद छपरा अस्पताल को मिला एंबुलेंस: विधायक ने किया रवाना

महुआ और खाजेचांद छपरा अस्पताल को मिला एंबुलेंस: विधायक ने किया रवाना
महुआ, नवनीत कुमार
मरीजों की सुविधा के लिए महुआ अस्पताल और खाजेचांद छपरा रेफरल अस्पताल को राज्य स्वास्थ्य समिति द्वारा एंबुलेंस उपलब्ध कराई गई। जिसे रविवार को हरी झंडी दिखाकर स्थानीय विधायक डॉ मुकेश रौशन ने विदा किया। उन्होंने यहां अनुमंडल अस्पताल पहुंच कर दोनों एंबुलेंस का निरीक्षण किया और मरीजों की सेवा के लिए उसे रवाना की।
यहां एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए विधायक डॉ मुकेश रौशन ने कहा कि इससे मरीजों को काफी सुविधा मिलेगी। उन्हें अस्पताल पहुंचने के लिए यह एंबुलेंस कारगर होगा। उनके द्वारा एंबुलेंस के लिए कॉल किए जाने पर तत्काल सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। उन्होंने कहा कि महुआ अनुमंडल अस्पताल और खाजेचांद छपरा रेफरल अस्पताल को एंबुलेंस उपलब्ध कराकर मरीजों की सेवा के लिए सुपुर्द की गई है। यह एंबुलेंस आधुनिक सुविधा से लैस है। आपात स्थिति में मरीजों को अस्पताल लाने के लिए यह बेहतर साबित होगा। बताया गया कि महुआ अनुमंडल अस्पताल को एडवांस लाइफ सेविंग एंबुलेंस तथा खाजेचांद छपरा को बेसिक लाइफ सेविंग एंबुलेंस उपलब्ध कराया गया है। इस मौके पर अस्पताल प्रभारी डॉ कमलेश कुमार के अलावा, अस्पताल कर्मी सुधीर कुमार सिंह तथा राजद के काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.