April 20, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

विकास मित्र नियोजन के लिए आज तक लिए जाएंगे आवेदन

विकास मित्र नियोजन के लिए आज तक लिए जाएंगे आवेदन
महुआ के 3 पंचायतों में होने हैं विकास मित्र का नियोजन
महुआ। नवनीत कुमार
महुआ प्रखंड की 3 पंचायतों में विकास मित्र का नियोजन होगा। इसके लिए बुधवार तक आवेदन प्रखंड कार्यालय में जमा लिया जा सकता है।
मंगलवार को जानकारी देते हुए प्रखंड कल्याण पदाधिकारी बजरंग प्रताप सिंह ने बताया कि यहां 3 पंचायतों में विकास मित्र का नियोजन होना है। पद के लिए बुधवार तक आवेदन लिया जा सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि यहां गोविंदपुर, समसपुरा और मिर्जानगर पंचायत में विकास मित्र का नियोजन किया जाना है। गोविंदपुर में 07, समसपुरा में 04 और मिरजानगर में विकास मित्र के लिए 04 आवेदन जमा किए गए हैं। गोविंदपुर महिला के लिए आरक्षित है। जबकि समसपुरा और मिर्जानगर में महिला या पुरुष दोनों महादलित परिवार से आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों के लिए उम्र 18 से 60 वर्ष निर्धारित किया गया है। वे मैट्रिक पास या समकक्ष होंगे। उन्होंने बताया कि जिस संख्या में आवेदन मिलनी चाहिए उतना नहीं आ पाया है। उन्होंने इस पद के लिए योग्य उम्मीदवारों को बुधवार तक आवेदन करने को कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.