April 20, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का वैशाली सिविल सर्जन ने बुधवार को औचक निरीक्षण किया।

पातेपुर से मोहम्मद एहतेशाम पप्पु की रिपोर्ट।
पातेपुर प्रखंड क्षेत्र के बहुआरा स्थित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का वैशाली सिविल सर्जन ने बुधवार को औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान सेंटर बंद पाए जाने पर सिविल सर्जन ने पातेपुर पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा है कि सेंटर पर तैनात स्वास्थ्य कर्मी से स्पष्टीकरण की मांग करते हुए तत्काल प्रभाव से अनुपस्थिति का वेतनादि के भुगतान पर रोक लगाने का निर्देश दिया है।
इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को सुबह 9बजकर 45 मिनट पर वैशाली सिविल सर्जन डॉक्टर अमरेंद्र नारायण शाही पातेपुर के बहुआरा स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण करने पहुंच गए।निरीक्षण के दौरान श्री शाही ने केंद्र को बंद पाया। केंद्र को बंद देख सिविल सर्जन ने उप स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात आयुष चिकित्सक डॉक्टर मनोज कुमार, ए एन एम फुलमंती देवी,अर्चना कुमारी एवम चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी मो0तुफैल के अनुपस्थित रहने पर पातेपुर पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर अवनी कुमार से बात कर उक्त कर्मियों से अनुपस्थिति के संबंध में स्पष्टीकरण की मांग करते हुए सुस्पष्ट मंतव्य सहित एक सप्ताह के भीतर अधोहस्तक्षरी के कार्यालय में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।वही तत्काल प्रभाव से उक्त सभी अनुपस्थित चिकित्सक एवम कर्मियों के वेतनादि के भुगतान पर रोक लगाने का निर्देश दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.