April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

छात्र छात्राओं को एक भव्य समारोह का आयोजन कर प्रमाणपत्र वितरण किया गया

पातेपुर से मोहम्मद एहतेशाम पप्पु एवं बब्लू मिश्रा की रिपोर्ट।
पातेपुर के निलोरुकुन्दपुर पंचायत के प्राणपुर गांव स्थित मध्य विद्यालय को अपग्रेड कर उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय होने के बाद प्रथम वर्ष के मैट्रिक परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले छात्र छात्राओं को एक भव्य समारोह का आयोजन कर प्रमाणपत्र वितरण किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि पातेपुर के भाजपा विधायक लखेन्द्र कुमार रौशन उर्फ लखेन्द्र पासवान ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छात्र छात्राओं ने बाल विवाह पर एकांकी नाटक की जीवंत प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगो को मंत्रमुग्ध कर दिया।
प्राणपुर उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय से वर्ष 2022 के बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण हुए 73 छात्र छात्राओं को एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन कर प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। विद्यालय परिवार द्वारा आयोजित प्रमाण पत्र वितरण समारोह के दौरान विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा एक से बढ़ कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस दौरान विद्यालय के छात्रा अर्चना कुमारी, सोनाली कुमारी, राजनंदनी कुमारी, चंचल कुमारी, ब्यूटी कुमारी, मनीषा कुमारी इत्यादि ने बाल विवाह एवं बालिका शिक्षा पर आधारित एकांकी नाटिका की प्रस्तुति कर समा बांध दिया। कार्यक्रम के जीवंत प्रस्तुति से दर्शक भाव विह्वल हो गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पातेपुर विधायक लखेन्द्र कुमार रौशन उर्फ लखेन्द्र पासवान के साथ व्यापार मंडल अध्यक्ष गणेश राय, जिला पार्षद सदस्य राम सागर सहनी, मुखिया राजीव कुमार उर्फ राजू चौधरी,
अजंत कुमार, नरेश राय, इंद्रजीत सिंह, अमरेश पासवान, धनेश्वर सहनी, आदि लोगो ने संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.