April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

अपनी पंचायत अपना प्रशासन कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम

पातेपुर से मोहम्मद एहतेशाम पप्पु एवं बब्लू मिश्रा की रिपोर्ट।
पातेपुर के गोविंदपुर बेला पंचायत के गोविंदपुर बेला उत्क्रमित उच्च विद्यालय परिसर में मुखिया गरीब नाथ आलोक की अध्यक्षता में अपनी पंचायत अपना प्रशासन कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में मुख्य रूप से सरपंच रामप्रवेश कुशवाहा,उप मुखिया शिवचंद्र कुमार राय, बीडीओ मनोज कुमार राय, सीओ मुन्ना प्रसाद, पंचायती राज पदाधिकारी रंजन कुमार, बलिगांव थानाध्यक्ष छोटेलाल पटवारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी शेखर सुमन मधुकर, जिला पार्षद सदस्य रामबाबू चौधरी, पीओ राशिद अशरफ़, पीटीए अमोद कुमार , महिला प्रवेक्षिका अनीता कुमारी, पंचायत सचिव शिवकुमार, रोजगार सेवक राजेश पासवान, एवं राजेश कुमार, जेई रविशंकर कुमार, जेई मनरेगा वीर बहादुर सिंह, कचहरी सचिव सुचिता भारती, जन वितरण प्रणाली के माधव कुमार, किसान सलाहकार राजीव कुमार, आदि के साथ ही सभी विभाग के पदाधिकारी उपस्थित थे । कार्यक्रम में विभिन्न मामलों के कुल 20 आवेदन प्राप्त किए गए जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में नाम जोड़ने के लिए 4 नल जल नाली गली में 4 भुमि विवाद के 2 आपूर्ति के 4 मनरेगा 1 एवं अन्य के 4 बाल विकास विभाग के 1 आवेदन प्राप्त किए गए प्राप्त आवेदन पत्रों के निष्पादन के लिए सम्बोधित विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मचारीयों को भेज दिया गया है। कार्यक्रम के दौरान पंचायत के सभी वार्ड सदस्यों के साथ ही भारी संख्या में पंचायत के लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.