प्राचीन बाबा दरवेशवर नाथ मंदिर में दस हजार से अधिक कांवड़ियों ने जलाभिषेक किया
पातेपुर से मोहम्मद एहतेशाम पप्पु एवं बब्लू मिश्रा की रिपोर्ट।
पवित्र सावन महीने की पहली सोमवारी को प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा बोल बम बोल बम के उद्घोष से पुरा दिन भक्तिमय का वातावरण रहा प्रखंड के डभैच गांव स्थित प्राचीन बाबा दरवेशवर नाथ मंदिर में दस हजार से अधिक कांवड़ियों ने जलाभिषेक किया यहां आधी रात के बाद से ही जलाभिषेक के लिए कांवड़ियों का आना शुरू हो गया था जो दोपहर बाद तक चलता रहा इसके साथ ही पातेपुर बाजार के राम-जानकी मंदिर स्थित शिवालय पातेपुर थाना परिसर स्थित चक्रवर्ती धाम, तिसिऔता थाना स्थित शिवालय के साथ ही प्रखंड क्षेत्र के सभी शिवालयों में जलाभिषेक को लेकर कांवरियों एवं श्रृद्धालुओं की भाड़ी भीड़ उमड़ पड़ी जलाभिषेक को लेकर पुरा दिन भक्तिमय रहा , प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों को आकर्षक रुप से सजाया भी गया था। विशेष कर ग्रामीण क्षेत्र के शिवालयों में सोमवार की सुबह से ही महिला पुरुष श्रद्धालुओ की भीड़ जलाभिषेक के लिए उमड़ पड़ी थी।
