April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

खाना बनाने के दौरान चूल्हे से निकली चिंगारी से लगी आग से चार घर जलकर राख हो गया।

पातेपुर से मोहम्मद एहतेशाम पप्पु एवं बब्लू मिश्रा की रिपोर्ट।
पातेपुर थाना क्षेत्र के बकाढ गांव स्थित जलौखर टोला में खाना बनाने के दौरान चूल्हे से निकली चिंगारी से लगी आग से चार घर जलकर राख हो गया। हालांकि अगलगी की सूचना मिलने पर पातेपुर थाने में तैनात फायर बिग्रेड की गाड़ी जब तक मौके पर पहुंची तबतक आग ने चारों घर को जलाकर स्वाहा कर दिया था। वहीं आग लगी की इस घटना में लगभग डेढ़ लाख रुपए नगद भी जलकर राख हो गया। एक भैंस भी आग के चपेट में आने से झुलस कर घायल हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय मुखिया सज्जाद अहमद मौके पर पहुंच कर अग्निपीड़ितों को सांत्वना दी वही अपने निजी मद से पीड़ित परिवार के लिए चुरा,गुंड, राशन, मोमबत्ती आदि उपलब्ध कराया।

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की दोपहर बकाढ पंचायत अंतर्गत जलौखर टोला निवासी जैला देवी घर मे खाना बना रही थी। इसी दौरान वह किसी काम से घर से बाहर गई। जबतक वह घर मे आई तबतक चूल्हे से निकली चिंगारी से घर मे आग पकड़ लिया। घर मे आग पकड़ते देख महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर मौके पर जुटे लोगो ने घटना की जानकारी पुलिस एवं फायर बिग्रेड को देते हुए कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया परंतु आग की लपटें इतनी तेज हो गई कि देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण करते हुए अगल बगल के प्रमोद कुमार, सुबोध सहनी एवं पंकज सहनी के घर को भी अपने आगोश में लेकर सबकुछ जलाकर राख कर दिया। हालांकि घटना की सूचना मिलने पर पातेपुर थाने में तैनात अग्नि शामक वाहन भी मौके पर पहुंची लेकिन तबतक लोग आग पर काबू पा चुके थे। अग्निपीड़ितों ने बताया कि अगलगी की घटना में प्रमोद सहनी का कर्ज वाले को लौटाने के लिए रखे गए लगभग एक लाख रुपये नगद एवं पंकज कुमार की पत्नी शोभा देवी द्वारा जीविका समूह की वशूली का 40 हजार रुपये भी जलकर राख हो गया। वही अगलगी की घटना में चारो घरों के राशन, कपड़ा,आभुषण , बर्तन समेत सारा सामान जलकर राख हो गया वहीं एक भैंस भी झुलस कर घायल हो गई। खबर लिखे जाने तक अग्नि पीड़ित परिवार को अंचल कार्यालय के द्वारा सरकारी सहायता उपलब्ध नहीं कराई जा सकी है। जिस कारण अग्नि पीड़ित परिवार खुले आसमान के निचे जीने को विवस है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.