शिक्षा विभाग के विशेष सचिव व डीईओ ने किया कई स्कूलों का औचक निरीक्षण
शिक्षा विभाग के विशेष सचिव व डीईओ ने किया कई स्कूलों का औचक निरीक्षण
महुआ, नवनीत कुमार शिक्षा विभाग के विशेष सचिव और जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बुधवार को महुआ के कई स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। उनके निरीक्षण को लेकर स्कूल प्रशासन के बीच हड़कंप मची रही। उन्होंने स्कूल में पहुंचकर विद्यार्थियों की उपस्थिति, साफ सफाई, पठन-पाठन आदि की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उन्हें कई कमियां मिली। जिस पर उन्होंने स्कूल प्रशासन को इसमें सुधार लाने के लिए सख्त हिदायत दी।
शिक्षा विभाग के विशेष सचिव और जिला शिक्षा पदाधिकारी वीरेंद्र नारायण, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी निशांत किरण यहां वैशाली विद्यालय महुआ, उत्क्रमित मध्य विद्यालय पानापुर आदि पहुंचे। उनको स्कूल पहुंचते ही शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मियों में हड़कंप मच गई। यहां वैशाली विद्यालय में पहुंचकर उन्होंने विभिन्न वर्ग कमरों को देखा। साथ है यहां स्मार्ट क्लास को भी देखा और इसे और सुदृढ़ करने को कहा। उन्होंने स्कूल प्रशासन को पठन-पाठन के साथ साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा। साथ ही प्रखंड कार्यालय में प्रतिनियुक्त किए गए शिक्षकों के बारे में भी स्कूल प्रशासन से जानकारी ली और उसे शीघ्र वापस बुलाने का निर्देश दिया। हालांकि औचक निरीक्षण के दौरान वे स्कूल के कार्य कलापों से संतुष्ट हुए। उधर पानापुर विद्यालय पर कई अनियमितताएं मिली। जिसे सुधार करने को कहा। यहां साफ-सफाई, पठन-पाठन के साथ बच्चों की उपस्थिति पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। इधर विभिन्न स्कूलों में जैसे ही शिक्षा विभाग के विशेष सचिव को यहां आने की सूचना मिली। उनमें हड़कंप मच गई।
