February 14, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ/नवोदय में महुआ की प्रतिशा 10वी टापर प्रतिशा ने जवाहर नवोदय विद्यालय में सबसे अधिक 96 प्रतिशत अंक लाए और लहराई परचम

नवोदय में महुआ की प्रतिशा 10वी टापर
प्रतिशा ने जवाहर नवोदय विद्यालय में सबसे अधिक 96 प्रतिशत अंक लाए और लहराई परचम
महुआ, नवनीत कुमार
जवाहर नवोदय विद्यालय वफापुर शर्मा की छात्रा प्रतिशा में सीबीएसई 10वी में 96 फीसद अंक लाकर स्कूल टॉपर बनी है। वह महुआ ही नहीं बल्कि जिला का नाम रौशन की है। प्रतिशा को मिली इस कामयाबी से सोमवार को महुआ के लोगों में खुशी दिखी और उसे बधाई देने वालों का तांता लगा है।
महुआ की रहने वाली छात्रा प्रतिशा के पिताजी वंशीधर पंकज अभी वर्तमान में पानापुर धर्मपुर स्थित राजकीय आदर्श मध्य विद्यालय में प्राचार्य के पद पर हैं। वही माता शांत्वना कुमारी पानापुर धर्मपुर स्थित जनता उच्च माध्यमिक विद्यालय में विज्ञान शिक्षिका के पद पर है। प्रतिशा दो बहन और एक भाई में सबसे बड़ी है। प्रतिशा बचपन से ही पढ़ाई में ब्रिलियंट रही है और हमेशा प्रथम स्थान पाते आई है। छात्रा प्रतिशा ने बताया कि इस सफलता का देन उनके माता-पिता का है। वे दोनों हमेशा पठन-पाठन में संवेगात्मक भूमिका निभाते रहे हैं। प्रतीशा मेडिकल की पढ़ाई कर डॉक्टर बनकर लोगों की सेवा करना चाहती है। इधर छात्रा के पिता बंशीधर पंकज माता सांत्वना कुमारी ने बताया कि प्रतीक्षा जवाहर नवोदय विद्यालय में सबसे अधिक अंक लाकर स्कूल टॉपर बनी है यह उनके लिए खुशी का पल है इधर महुआ में लोगों ने छात्रा की इस सफलता पर खुशी जताई और उसे बधाई दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.