July 28, 2022

NR INDIA NEWS

News for all

जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा का महुआ में कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

1 min read

जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा का महुआ में कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
हाजीपुर से महुआ मार्ग में प्रवेश करते ही जगह जगह खड़े कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष की गाड़ी रोककर क्या शानदार स्वागत, महुआ में माला के साथ बुके व शाल देकर किया सम्मानित
महुआ, नवनीत कुमार
कार्यक्रम में जाने के क्रम में बुधवार को महुआ मंगरू चौक के पास जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेशश्राद्ध कुशवाहा का भव्य स्वागत किया गया। उक्त चौक से आगे संत जॉन्स गर्ल्स प्ले स्कूल पर पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने उन्हें रोककर माला से लाद दिया। साथ ही बुके व शॉल देकर सम्मानित भी किया।
जदयू के नवनिर्वाचित प्रदेश महासचिव जागेश्वर राय के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जमकर स्वागत किया। श्री कुशवाहा संत जॉन्स गर्ल्स प्ले स्कूल स्थित कार्यालय पर गए। जहां उन्हें शॉल, बुके और प्रतीक चिन्ह जागेश्वर राय द्वारा भेंट किया गया। यहां अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अजय भूषण दिवाकर नेवी अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। मौके पर जिला अध्यक्ष सुभाष चंद्र सिंह, युवा जिला अध्यक्ष हिमाचल कुमार, चंदन सिंह, श्रीभगवान चौधरी, हरपूरी, अरुण सिंह, अभिषेक जायसवाल, संजय गुप्ता, मनोज जायसवाल, कविता कुमारी, राज कुमार राय, दीपक कुमार, दीपू कुमार, अमित झा, सोनू कुशवाहा, विवेक कुमार, विपुल कुमार, चिंटू मिश्रा, डॉ आसमा परवीन सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष श्री कुशवाहा तिसीऔता में एक श्राद्ध कार्यक्रम में भाग लेने के लिए जा रहे थे। यहां श्री कुशवाहा ने कहा कि पार्टी की मजबूती प्रदान करने के लिए प्रदेश में संगठन का विस्तार किया गया है। सभी नव मनोनीत सदस्यों को पार्टी को मजबूत करने के लिए जिम्मेवारी सौंपी गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कहा गया है। इधर कन्हौली में प्रो वेद प्रकाश पटेल की अगुवाई में श्री कुशवाहा का स्वागत किया गया। साथ ही महुआ मार्ग में सेंदुआरी, बेरई, बेलकुंडा, बोतला चौक, रानीपोखर, कन्हौली, फुलवरिया, उधर छतवारा, कुशहर, हरपुर बेलवा आदि में भी कार्यकर्ताओं ने मालाओं से लाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.