July 30, 2022

NR INDIA NEWS

News for all

*तिरंगा जागरूकता अभियान!*

*तिरंगा जागरूकता अभियान!*

समस्तीपुर (जकी अहमद)

जिला के रोसड़ा प्रखंड क्षेत्र में सैनिक स्कूल सोसायटी दिल्ली के तत्वावधान में सुंदरी देवी सरस्वती विद्या मंदिर सैनिक स्कूल बटहा के छात्र छात्राओं ने रोसड़ा अनुमंडलीय मुख्यालय स्थित गांधी स्मारक स्थल से सिनेमा चौक टावर तक तिरंगा जागरूकता अभियान चलाकर आमलोगों को जागरूक किया। रोसड़ा शहर ‘भारत माता की जय’ ‘ झंडा ऊंचा रहे हमारा’ ‘वंदे मातरम् जैसे देशभक्ति के गगनभेदी नारों से गूंज उठा। मीडिया प्रभारी विजयव्रत कंठ ने जानकारी दी कि विद्यालय के अध्यक्ष विनोद कुमार ने अभियान दल को हरी झंडी दिखाकर विद्यालय परिसर से रवाना किया। प्रधानाचार्य देवानंद दूरदर्शी की अगुआई में अदिति ,प्रिया, अनन्या, नम्रता, शांभवी, सुधांशु, प्रशांत, अभिषेक, दिव्यांश, आदि सैकड़ों छात्र छात्राओं ने चिलचिलाती धूप के वाबजूद इस अभियान में गर्मजोशी से भाग लिया। मौके पर विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षकों में कैलाश पोद्दार, रिंकी कुमारी, राहुल तिवारी, पूर्व सैनिक हृषिकेश सिंह आदि तत्पर रहे। नगरवासियों द्वारा इस जनजागृति अभियान की जमकर सराहना की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.