January 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

दो दिवसीय कार्यक्रम के दुसरे दिन शुक्रवार को प्रखंड क्षेत्र में कयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

पातेपुर से मोहम्मद एहतेशाम पप्पु एवं बब्लू मिश्रा की रिपोर्ट।
भाजपा के द्वारा पातेपुर विधानसभा क्षेत्र में पुर्व निर्धारित दो दिवसीय कार्यक्रम के दुसरे दिन शुक्रवार को प्रखंड क्षेत्र में कयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रखंड मुख्यालय परिसर में स्थानीय भाजपा विधायक लखेंदर कुमार रौशन उर्फ लखेंदर पासवान, मुख्य अतिथि अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बेलजी भाई काजी भाई मसानी ने वृक्षारोपण किया तत्पश्चात पातेपुर बाजार स्थित भारत पाक युद्ध में शहीद सैनिक मौजी सहनी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। कार्यक्रम के दौरान विधायक श्री रौशन एवं अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बेलजी भाई काजी भाई मसानी दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ अतिप्राचीन राम जानकी मठ पहुंचे जहां पुजा अर्चना कर मठ के मठाधीश महंत बाबा विश्व मोहन दास जी महराज से से मुलाकात की महंत विशमोहन दास जी महराज के द्वारा विधायक एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बेलजी भाई को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। विधायक एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कई गांव में जाकर कार्यकर्ताओं से भी संवाद किया इस दौरान भाजपा के भारी संख्या में नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.