रालोजपा के प्रदेश अध्यक्ष का महुआ में शानदार स्वागत
रालोजपा के प्रदेश अध्यक्ष का महुआ में शानदार स्वागत
महुआ, नवनीत कुमार
महुआ के एक कार्यक्रम में पहुंचे रालोसपा के प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज का कार्यकर्ताओं ने मालाओं से लाद दिया। उन्हें यहां गांधी स्मारक चौक पर पहुंचते ही कार्यकर्ताओं की टोली गाड़ी से उतारकर जयकारे लगाए और माला पहनाकर स्वागत किया।
रालोजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह समस्तीपुर के सांसद प्रिंस राज यहां मांगुराही में काली पूजा समारोह में सम्मिलित होने आए थे। यहां व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पारसनाथ गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि छोटे लाल गुप्ता, राष्ट्रीय सचिव ब्रह्मदेव राय, जिला अध्यक्ष मनोज सिंह, छात्र रालोजपा जिला अध्यक्ष प्रकाश कुमार चंदन, प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद पासवान, छात्र प्रखंड अध्यक्ष धर्मवीर कुमार पासवान, छोटन शुक्ला, छात्र रालोजपा के चंदन पासवान आदि ने मुख्य रूप से उनका स्वागत किया। यहां कार्यकर्ताओं के स्वागत से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह समस्तीपुर के सांसद प्रिंस राज अभिभूत हुए। महुआ से नवनीत कुमार की रिपोर्ट