April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

सोमवारी पर शिव के लाचारी गीतों से गूंज उठा शिवालय

सोमवारी पर शिव के लाचारी गीतों से गूंज उठा शिवालय
महुआ,कथी ला रूसल छथीन शिव बउरहबा मांगथिन भंगिया धतूरा ए सखी, शिवजी काहे न तकईछी अखियां खोल के सुंदर मुख से बोल के ना आदि शिव लाचारी गीतों को गाकर युवतियां शिवालयों को भक्ति में डुबो दिया।
सावन की तीसरी सोमवारी पर शिवालयों में इतनी हुई थीड़ हो गई कि अफरा तफरी का माहौल काम हो गया। हालांकि श्रद्धालु शांति और संयम का परिचय देते हुए जलाभिषेक किया। महुआ के कालीघाट अभय नाथ मंदिर, अनुमंडल कार्यालय द्वार स्थित शिव मंदिर, जवाहर चौक मुकुंद पंचानंद महादेव पंचमुखी चौक कन्हौली राम जानकी मंदिर में अवस्थित पंचमुखी महादेव, शिव मंदिर डुमरी, कोआरी, बोअरिया, बरियारपुर, फुलवरिया, बैद्यनाथपुर, रामपुर, सिंघाड़ा, सरसई, विष्णु मंदिर सेहान, गोविंदपुर, हुसैनीपुर, पहाड़पुर, गरजौल, कड़ियों आदि शिवालयों पर जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सोमवारी पर युवतियों और महिलाओं ने निर्जला उपवास रखा। सोमवारी को लेकर पूरा इलाका शिव भक्ति में लीन रहा।   महुआ से नवनीत कुमार की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.