April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

कोरोना महामारी ने इंसानी रिश्तो को तार-तार कर दिया

*कोरोना महामारी ने इंसानी रिश्तो को तार-तार कर दिया,कई ऐसी घटनाएं मन को झकझोर कर देने वाली जहां बेटा बाप के शव को लेने से इनकार करता है तो पत्नी पति के शव को देखने तक नहीं जा रही है। ऐसे शवों के अंतिम संस्कार करने में जिला प्रशासन के पसीने छूट रहे है। ऐसे में कबीर सेवा संस्थान संगठन इंसानियत की मिसाल पेश कर रहे*

*(गुड्डू राज)*

दरभंगा। बढ़ते हुए कोरोना महामारी ने इंसानी रिश्तो को तार-तार कर दिया,दरभंगा मेडिकल कॉलेज डीएमसीएच अस्पताल के कोरोना आइसोलेशन वार्ड में कई ऐसी घटनाएं हो गई है। जिसमें मन को झकझोर कर देने वाली ऐसे कई मामला प्रकाश में आया था,जहां बेटा बाप के शव को लेने से इनकार करता है तो पत्नी पति के शव को देखने तक नहीं जा रही है। ऐसे शवों के अंतिम संस्कार करने में जिला प्रशासन के पसीने छूट रहे है। ऐसे में एक नाम आता है सामने कबीर सेवा संस्थान नामक एक स्वयंसेवी संगठन के लोग इंसानियत की मिसाल पेश कर रहे है। कबीर सेवा संस्थान के 12 सदस्य टीम हर दिन अपनी जान की बाज़ी लगाकर ऐसे शवों का उनके धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार अंतिम संस्कार कर रहे हैं। संस्थान के लोगों ने कोरोना काल में अब तक करीब दो दर्जन हिंदू धर्म के मृतकों और करीब एक दर्जन मुस्लिम धर्म मृतकों के शवों के अंतिम संस्कार किए हैं। ऐसे शवों के अंतिम संस्कार के लिए विशेष रूप से श्मशान और कब्रिस्तान का चयन किया गया है। कबीर सेवा संस्थान के एक सदस्य सुरेंद्र कुमार महतो ने बताया कि 6 अप्रैल को केवटी प्रखंड के एक बुजुर्ग की मौत कोरोना से हो गई। उनके तीन बेटे थे। जिसमें से दो बेटे और उनके परिवार के सभी लोग कोरोना पॉजिटिव थे। तीसरे स्वस्थ बेटे ने पिता का शव लेने से लिखित रूप से इंकार कर दिया। दूसरी घटना 10 अप्रैल को हुई जब मनीगाछी प्रखंड के एक गांव के 30 वर्षीय युवक की कोरोना से डीएमसीएच में मौत हो गई। वह मुंबई में काम करता था। उसके परिवार में उसकी पत्नी और दो छोटे बच्चे थे। पत्नी अपने पति का शव लेने नहीं आई। इन दोनों शवों का अंतिम संस्कार कबीर सेवा संस्थान के लोगों ने किया गया। वही कबीर सेवा संस्थान के संस्थापक नवीन सिन्हा ने बताया कि इस संस्था की स्थापना 2014 में लावारिस शवों के अंतिम संस्कार के लिए की गई थी। उन्होंने बताया कि 2014 से लेकर अब तक करीब सवा सौ लावारिस शवों के अंतिम संस्कार उनके धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार संस्था कर चुकी है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में इस बीमारी से मृत अपनों का शव छोड़कर परिजन चले जा रहे हैं,ऐसी स्थिति में भी कबीर सेवा संस्थान उन शवों का अंतिम संस्कार कर रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले साल से लेकर अब तक करीब दो दर्जन हिंदुओं और एक दर्जन मुस्लिमों के शवों का अंतिम संस्कार उनके धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ किया जा चुका है,जिनकी मौत कोरोना से हुई थी और जिनके परिजन उनका अंतिम संस्कार किसी वजह से नहीं करना चाहते थे। श्री सिन्हा ने बताया कि शवों के अंतिम संस्कार करने में उन्हें कई कठिनाइयां होती हैं। समाज में लोग उनकी टीम के सदस्यों से दूरी बनाकर रहते हैं। लेकिन ऐसी स्थिति में भी वे शवों का अंतिम संस्कार करते हैं। उन्होंने कहा इससे उन लोगों को संतुष्टि मिलती है। उन्होंने कहा कि यह उनका सामाजिक दायित्व है जिसे वे निभाते हैं। दरभंगा डीएम डॉ.त्यागराजन एस,एम ने कबीर सेवा संस्थान के इस कार्य की सराहना की है। उन्होंने कहा कि पिछले साल से लेकर अब तक कबीर सेवा संस्थान ने कोरोना से मृत वैसे अनेक लोगों का अंतिम संस्कार किया है जिनके परिजन उनके शव लेने से इनकार कर चुके थे। उन्होंने कहा इस संस्था का कार्य सराहनीय है। डीएम ने कहा कि कबीर सेवा संस्थान को जिला प्रशासन की ओर से सम्मानित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.