April 22, 2021

NR INDIA NEWS

News for all

कोरोना महामारी ने एक बार फिर से प्रवासी मजदूरों को अपने गांव लौटने पर मजबूर कर दिया*

1 min read

*कोरोना महामारी ने एक बार फिर से प्रवासी मजदूरों को अपने गांव लौटने पर मजबूर कर दिया*

*(गुड्डू राज)*

दरभंगा। कोरोना महामारी ने एक बार फिर से प्रवासी मजदूरों को अपना बोरिया बिस्तर समेटकर उनके गांव लौटने पर मजबूर कर दिया। दरभंगा रेलवे स्टेशन पर श्रमिक स्पेशल और सामान्य ट्रेनों में महाराष्ट्र, दिल्ली और पंजाब-हरियाणा जैसे राज्यों से बड़ी संख्या में श्रमिक लौट रहे हैं। स्टेशन पर इन श्रमिकों की कोरोना की एंटीजेन जांच कराई जा रही है। इस सन्दर्भ में बाहर से लौटने वाले श्रमिकों ने कहा जब वहां लॉकडाउन खत्म होगा तो वह फिर से यहां से वहां चले जाएंगे। मुंबई से लौटे एक प्रवासी मजदूर मोहम्मद शमीम ने बताया वहां सिलाई-कटाई का काम करता था। कोरोना की वजह से वहां लॉकडाउन लग गया हैं। जिस कारण रोजी-रोजगार बंद हो गया। उसने कहा इसी वजह से वह अपने गांव लौट आया है। उसने कहा जैसे ही मुंबई में लॉकडाउन खत्म होगा वह फिर से वहां लौट जाएगा। दूसरे प्रवासी मजदूर संजय कुमार ने कहा कोरोना की वजह से उसकी रोजी-रोटी चली गई। इस वजह से वह अपने घर लौट आया है। उसने कहा कि यहां बैठकर दिन गुजारना पड़ेगा। कब तक लॉकडाउन खत्म होगा और इस स्थिति सामान्य होगी यह नहीं कहा जा सकता है। ऐसी स्थिति में उसके परिवार की स्थिति खराब हो जाएगी। एक अन्य मजदूर मंजूर आलम ने कहा वह जान बचाकर सुरक्षित मुंबई से अपने घर लौट आया है। लेकिन यहां रोजी-रोजगार नहीं होने की वजह से उसे घर बैठकर रहना होगा। उसने कहा कि स्थिति कब से संभलेगी कहा नहीं जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.