April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ के हरपुर मिरजानगर सहित विभिन्न जगहों पर नाग पंचमी पर लगा बिहारी मेला

महुआ के हरपुर मिरजानगर सहित विभिन्न जगहों पर नाग पंचमी पर लगा बिहारी मेला
महुआ, नवनीत कुमार
नाग पंचमी पर मंगलवार को यहां बिषहरी मंदिरों में दूध लावा चलाने को लेकर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ के कारण मंदिर परिसर में अफरा-तफरी का माहौल रहा। हालांकि श्रद्धालुओं ने शांति और संयम का परिचय देते हुए नाग देवता को दुग्धाभिषेक किया।
महुआ के देसरी मार्ग अवस्थित हरपुर मिर्जानगर हाईस्कूल परिसर में बिषहरी मेला में भीड़ उमड़ पड़ी। यहां सुबह से ही विषहरी माता और नाग देवता को दूध लावा चलाने के लिए श्रद्धालु का भीड़ उमड़ना शुरू हो गया। दोपहर में तो श्रद्धालुओं की भीड़ इतनी हो गई की अपना तफरी का माहौल कायम हो गया। यहां पर पूजा आयोजकों द्वारा श्रद्धालुओं की सेवा की गई और नियम पूर्वक दूध लावा चढवाया गया। पूजा समिति के द्वारा बताया गया कि यहां वर्ष 1993 से विषहरी मेला लगते आ रहा है। यहां माता विषहरी और नाग देवता को नाग पंचमी पर दूध चढ़ाने से घर में सुख शांति और अमन चैन कायम होता है। घर में नाग देवता का कुदृष्टि नहीं हो। इसके लिए श्रद्धालु उन्हें पूजन कर दूध लावा देते हैं। पूजन के लिए महिलाओं की सबसे अधिक भीड़ हुई। उधर जहांगीरपुर सलखनी, समसपुरा, फतेहपुर पकरी बड़ी चौक, मधौल, मिर्जानगर, आंध्रा चौक, भदवास, लक्ष्मीनारायणपुर, गोविंदपुर, सिंघाड़ा, परसोनिया, माधोपुर, पहाड़पुर, गरजौल, बरियारपुर, कोआरी, डुमरी, कड़ियों, ताजपुर बुजुर्ग आदि स्थानों पर भी विषहरी माता का पूजन कर नाग देवता को दूध लावा चढाया गया। नाग पंचमी को लेकर इलाके में भक्ति लोगों को सिर चढ़कर बोली। इस पूजन में महिलाओं में भक्ति सिर चढ़कर बोली।  महुआ से नवनीत कुमार की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.