April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

पुरानी रंजिस को लेकर युवक की हत्या कर लाश को कुवा मे फेक दिया गया ।     

पुरानी रंजिस को लेकर युवक की हत्या कर लाश को कुवा मे फेक दिया गया ।                                           सिवान/जीरादेई:- थाना क्षेत्र के रेपुरा गैस एजेंसी के पीछे एक कुए से युवक का शव मिलते ही सनसनी फ़ैल गई. जैसे ही घटना की जानकारी जीरादेई पुलिस को मिला तुरंत जीरादेई थाना प्रभारी कैप्टेन शाहनवाज ने पहुंच कर ग्रामीणों के सहयोग से शव को कुवा से निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए सिवान सदर अस्पताल भेज दिया. उधर ग्रामीणों ने बताया की युवक बुधवार को समय ही घर से लापता था. परिजनों के मुताबिक किसी पुरानी रंजिस को लेकर युवक की हत्या कर लाश को कुवा मे फेक दिया गया है. युवक की पहचान सिद्धार्थ कुमार पिता सूर्यभान सिंह 22वर्ष रेपुरा निवासी के रूप मे हुई है.
थाना प्रभारी शाहनवाज ने बताया मामले की छानबीन की जा रही है. दोषियो को हर हाल मे बख्शा नही जायेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.